कमाल की कार्यशैली, 2 सालों में 450 शाखाओं में पहुंच गए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी, मंच इतिहास के लिए स्वर्णिम रहा सुरेंद्र जी का 2 वर्षों का ऐतिहासिक कार्यकाल, आज निर्वित्तमान हो जाएंगे भट्टर जी,मंच साथियों से करी अपनों से अपनी बात, युवा सुरेंद्र ने मंच के संस्थापक स्वर्गीय प्रमोद सराफ जी को भी किया स्मरण, कहा उनके द्वारा लगाया गया यह वृक्ष आज बन चुका है वट वृक्ष

31 मार्च 2025 को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी से निर्वित्तमान होने वाले सुरेंद्र भट्टर राजस्थान
30 मार्च 2025 को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा राष्ट्रीय युवा भवन के प्रशासनिक क्षेत्र का किया गया लोकार्पण
30 मार्च 2025 को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा राष्ट्रीय युवा भवन के प्रशासनिक क्षेत्र का किया गया लोकार्पण

मंच इतिहास के लिए स्वर्णिम रहा सुरेंद्र जी का 2 वर्षों का ऐतिहासिक कार्यकाल, आज निर्वित्तमान हो जाएंगे भट्टर जी,मंच साथियों से करी अपनों से अपनी बात

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के 2 वर्ष पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होकर अपनी जिम्मेदारियो का सजगता एवं तत्परता के साथ निर्वहन करने वाले राजस्थान प्रदेश के युवा सुरेंद्र भट्टर आज 31 मार्च 2025 को अपनी अहम जिम्मेदारियो से निर्वित्तमान हो जाएंगे 1 अप्रैल 2025 से मंच के संविधान के अनुरूप नए राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दायित्व संभालेंगे तो वहीं युवा सुरेंद्र भट्टर ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभालते ही जहां मंच के बहू प्रतीक्षित युवा भवन के काम को गति देने का संकल्प लिया तथा पूरे मंच परिवार के सहयोग से आज उन्होंने अपने कार्यकाल के अंतिम दिवस 30 मार्च को देश की राजधानी दिल्ली में युवा भवन के प्रशासनिक क्षेत्र का मंच सदस्यों को लोकार्पण करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया तथा इस कार्य में जहां अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की पूरी ऊर्जावान टीम ने सहयोग किया तो वहीं देश भर के अपितु विश्व में भी काम करने मंच के लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र भट्टर सहित पूरी टीम का धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं, कि आज युवा भवन जो दशकों पुराना सपना था वह सरकार हुआ है, वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र भट्टर ने 31 मार्च को अपनों से अपनी बात करते हुए कहा है कि……..

आज के 2 वर्ष पूर्व अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के 14वें राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी ग्रहण करने से पूर्व भी मैंने एक पत्र के माध्यम से आप सभी लोगों से संपर्क किया था। यह पत्र भी उसी संपर्क का एक और हिस्सा है।साथियों, एक व्यक्ति के जीवन में समाज, परिवार, व्यापार एवं अन्य विविध पहलुओं में चुनौतियाँ एवं संभावनाएँ साथ-साथ चलती हैं। सामाजिक संगठनों में ये चुनौतियाँ व संभावनाएँ हमारे व्यक्तित्व, सोच, कार्यशैली एवं कर्त्तव्यपरायणता पर समयानुरूप प्रभाव डालती हैं।हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि ईश्वर ने हमें हमारे प्यारे मंच से जुड़कर समाजसेवा करने का अवसर प्रदान किया, क्योंकि हमारा मंच एक ऐसा मंच है, जिसमें चुनौतियों से अधिक संभावनाएँ और समस्याओं से अधिक समाधान हैं।देश भर में और देश के बाहर भी रह रहे मारवाडी युवाओं को एक सूत्र में पिरोकर हमारे डीएनए में मौजूद सेवा भाव को धरातल प्रदान करने वाला हमारा मंच सचमुच अद्भुत एवं महान है।अपने 2 वर्ष के कार्यकाल में मैंने मंच की लगभग 450 से अधिक शाखाओं के दौरे के माध्यम से मंच को और अधिक पास से जानने, समझने का प्रयास किया और मंच को जीने का अवसर पाया और जाना कि आप युवा साथियों का सेवा संकल्प सभी की अपेक्षाओं से कहीं अधिक बड़ा है।वर्षों से चलते आ रहे मंच के सभी राष्ट्रीय प्रकल्पों एवं सेवा कार्यों से हमारी क्षमताओं एवं ऊर्जा में अभूतपूर्व वृद्धि होती है। युवा साथियों से मिलने पर यह अहसास होता है कि हमारी अनंत ऊर्जा और क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने के लिए मारवाड़ी युवा मंच से बेहतर और कोई व्यवस्था है ही नहीं

आज के युग में जब सामाजिक संगठनों का दायरा सिर्फ आमोद प्रमोद या क्लबिंग करने तक सिमटता जा रहा है, हमारे मंच का पारिवारिक परिवेश आशा की सबसे बड़ी किरण बनकर पूरे देश में दैदीव्यमान हो रहा है। हमारे मंच की संस्कृति हमारी सबसे बडी ताकत है, जिसमें हम वरिष्ठजनों का सम्मान करते हुए अपने से अपेक्षाकृत युवा साथियों की बातों- विचारों को सुन समझकर बेहतर तालमेल बिठाकर मंच आंदोलन को उसके लक्ष्यों की ओर अग्रसित करने का निरंतर प्रयास करते रहते हैं, ऐसा कहा जाता है कि जीवन की विविध यात्राओं में खट्टा मीठा अहसास व अनुभव होता है लेकिन मंच की इस यात्रा में सारा एहसास मीठा है, खटास को तो नाम भी नहीं है। और इसी मिठास के चलते पिछले 2 वर्षों के दौरान हमारे प्यारे मंच के सभी साथियों ने मजबूत तरीके से मिलकर मंच के सभी प्रकल्पों एवं योजनाओं को साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ीमारवाड़ी युवा मंच का वर्षों पुराना सुनहरा स्वप्न दिल्ली के समीप साहिबाबाद में राष्ट्रीय युवा भवन के रूप में साकार हुआ। सैंकडों युवा साथियों, समाज बंधुओं एवं वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति में 30 मार्च 2025 को युवा भवन के प्रशासनिक विंग का उदघाटन हुआ और अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का राष्ट्रीय कार्यालय का संचालन अब युवा भवन से आरंभ हुआ।

हम सभी युवा साथियों के जीवन के अदभुत एवं अविस्मरणीय पल थे, जब हमने अपने युवा भवन को समाज को समर्पित किया।पर में सर्वप्रथम मंच के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय प्रमोद जी सर्राफ को याद करता हूँ।जिनका निधन अभी कुछ ही दिनों पूर्व हुआ है। हम सभी के लिए जो शून्य उत्पन्न हुआ, उसे भरना तो कभी परन्तु युवा भवन जैसे सपनों को पूर्ण करके हम स्व. प्रमोद जी सराफ को हमारी भावांजलि दे,मैंने पूरी टीम के साथ सच्ची निष्ठा एवं अपनी पूर्ण योग्यता से मंच आंदोलन को समाज के सामने रखते हुए निरंतर गति प्रदान करने का ईमानदारी से प्रयत्न किया। जो कार्य हो सके उसके लिए पूरी टीम को कोटिशः आभार एवं धन्यवाद। यदि कुछ कार्य अपनी पूर्णता को नहीं पा सके तो इसके लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदारी लेता हूँ एवं प्रण लेता हूँ कि इस महान मंच के उद्देश्यों की सतत् प्राप्ति हेतु निरंतर प्रयत्नशील रहूँगा।मैं अपने संपूर्ण भावों से मंच के हर एक साथी व सदस्य तथा सभी वरिष्ठजनों का कोटि कोटि आभार व धन्यवाद व्यक्त करता हूँ जिनकी अ‌द्भुत ऊर्जा, समर्पण, निष्ठा एवं प्रेरणा से 2 वर्ष का यह कार्यकाल निर्विघ्न रूप से पूर्ण हुआ है, 30 मार्च 2025 को राष्ट्रीय युवा भवन के प्रशासनिक क्षेत्र का लोकार्पण कार्यक्रम भारत सरकार के केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित अन्य अतिथियों एवं मंच परिवार के वरिष्ठ जनों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ

30 मार्च 2025 को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा राष्ट्रीय युवा भवन के प्रशासनिक क्षेत्र का किया गया लोकार्पण
30 मार्च 2025 को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा राष्ट्रीय युवा भवन के प्रशासनिक क्षेत्र का किया गया लोकार्पण

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading