सुनील शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी- शहर कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए सुनील, पूर्व मंत्री उमेश पटेल के खास समर्थकों में होती है सुनील की गिनती

सुनील शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी- शहर कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए सुनील, पूर्व मंत्री उमेश पटेल के खास समर्थकों में होती है सुनील की गिनती kshititech
खरसिया शहर कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष सुनील शर्मा

सुनील शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी- शहर कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए सुनील, पूर्व मंत्री उमेश पटेल के खास समर्थकों में होती है सुनील की गिनती

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- विधानसभा क्षेत्र खरसिया शहर के कांग्रेसजनों में नई ऊर्जा एवं जान फूंकने के उद्देश्य से क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री उमेश पटेल ने कांग्रेसजनो में लोकप्रिय, ऊर्जावान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील शर्मा को शहर अध्यक्ष के पद पर नियुक्त कराया है। अपने विधायक के उपरोक्त निर्णय से खरसिया शहर एवं नगरपालिका क्षेत्र के कांग्रेसजनो में अपार उत्साह देखा जा रहा है। नगर के वरिष्ठ एवं आम कांग्रेस कार्यकर्ता नारे लगाते हुए लगातार सुनील शर्मा के निवास स्थान पहुंच रहे है तथा फटाके फोड़कर एवं मिठाइयां बांटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे है।वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने चर्चा के दौरान बताया की सुनील शर्मा में अपार नेतृत्व क्षमता है जो सभी को साथ लेकर चलते है एवं इनके अध्यक्ष बनने से शहर कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी तथा संगठन को इनके अनुभव का लाभ मिलेगा। उपरोक्त नियुक्ति पश्चात कांग्रेसजनो के साथ जुलूस की शक्ल में सुनील शर्मा ने खरसिया विश्राम गृह चौक पहुंचकर स्व. नंदकुमार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया,नवनियुक्त शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा ने उपरोक्त नियुक्ति पर चर्चा करते हुए बताया की हमारे लोकप्रिय नेता एवं अजेय विधायक माननीय उमेश पटेल जी का स्नेह एवं प्यार मुझपर हमेशा से रहा है उन्होंने जो विश्वास व्यक्त किया है उसे पूर्ण करने के लिए मैं हर संभव प्रयास करूंगा।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading