अग्रवाल समाज की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक– छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक 27 अगस्त को मां बमलेश्वरी देवी की नगरी डोंगरगढ़ में, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बाबूजी सियाराम अग्रवाल एवं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल रहेंगे मौजूद, आगामी अग्र अलंकरण समारोह को लेकर बनेगी कार्ययोजना

अग्रवाल समाज की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक-- <em>छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक 27 अगस्त को मां बमलेश्वरी देवी की नगरी डोंगरगढ़ में, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बाबूजी सियाराम अग्रवाल</em> एवं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल<em> रहेंगे मौजूद</em>, आगामी अग्र अलंकरण समारोह को लेकर बनेगी कार्ययोजना kshititech
अग्रवाल समाज की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक-- <em>छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक 27 अगस्त को मां बमलेश्वरी देवी की नगरी डोंगरगढ़ में, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बाबूजी सियाराम अग्रवाल</em> एवं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल<em> रहेंगे मौजूद</em>, आगामी अग्र अलंकरण समारोह को लेकर बनेगी कार्ययोजना kshititech

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक 27 अगस्त को मां बमलेश्वरी देवी की नगरी डोंगरगढ़ में, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बाबूजी सियाराम अग्रवाल रहेंगे मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- छत्तीसगढ़ प्रदेश में अग्रवाल समाज की सबसे बड़ी संस्था छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक का आयोजन आगामी 27 अगस्त 2023 दिन ल-रविवार को मां बमलेश्वरी देवी की पावन धरा डोंगरगढ़ में किया गया है, उपरोक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के ऊर्जावान प्रदेश महामंत्री मनोज अग्रवाल दुर्ग ने बताया की कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम अग्रवाल बैठक का उद्घाटन दीप प्रज्वलन करेंगे

तथा इस बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल भिलाई,संगठन के संरक्षक एवं विशिष्ट अतिथि के रूप से महेंद्र सेकसरिया दुर्ग, जयदेव सिंगल दुर्ग,संगठन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल रायपुर ,कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल राजू बिलासपुर एवं अशोक मोदी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे

मनोज अग्रवाल ने बताया कि सर्वप्रथम सुबह 10:00 बजे श्री कृष्ण गौशाला में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, एवं वृक्षारोपण के पश्चात सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक स्वल्पाहार होगा, बैठक का शुभारंभ सुबह 11:00 बजे दीप प्रज्वलन के साथ ही आगंतुक सदस्यों पदाधिकारी एवं अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम, 11:15 बजे से 11:30 बजे तक अतिथियों का उद्बोधन, 11:30 बजे से 2:00 बजे तक प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक का प्रथम सत्र, दोपहर 2:00 बजे से 2:45 बजे तक लंच, 2:45 बजे से शाम 4:00 बजे तक बैठक का द्वितीय सत्र एवं शाम 4:00 बजे बैठक का समापन समारोह होगा

मनोज अग्रवाल ने बताया कि शाम 4:00 बजे से 4:45 बजे तक मां बमलेश्वरी देवी के दर्शन एवं विशेष पूजा- अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, तथा शाम 4:45 बजे से 5:00 बजे तक मां बमलेश्वरी देवी मंदिर समिति द्वारा आगंतुक संगठन के सदस्यों का स्वागत एवं स्मृति चिन्ह भेंट कार्यक्रम भी होगा तथा शाम 5:00 बजे से 5:30 तक हाईटी का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बड़ी माता मंदिर मेंन गेट के पास क्षीरपानी भवन डोंगरगढ़ में आयोजित है, मनोज अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की विभिन्न जिला तथा स्थानीय इकाइयों की प्रगति की चर्चा के साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के संबंध में भी कार्ययोजना बनाई जाएगी एवं आने वाले दिनों में राजनांदगांव में प्रस्तावित अग्र अलंकरण समारोह को लेकर भी चर्चा होगी एवं इस प्रदेश स्तरीय बैठक में रायपुर, अंबिकापुर, बिलासपुर,रायपुर,दुर्ग- भिलाई, राजनांदगांव, महासमुंद, शक्ति ,रायगढ़ सहित विभिन्न स्थानों से अग्रवाल बंधु शामिल होंगे मनोज अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के सभी सदस्यों ,अग्रवाल सभाओं के अध्यक्ष,/ महामंत्री एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों को भी इस बैठक में शामिल होने की अपील की है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading