शक्ति जिले में चक्रवाती तूफान के असर को लेकर जिला प्रशासन गंभीर- कलेक्टर मैडम ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश. 20 एवं 21 नवंबर को होगा तूफान का असर

शक्ति जिले में चक्रवाती तूफान के असर को लेकर जिला प्रशासन गंभीर- कलेक्टर मैडम ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश. 20 एवं 21 नवंबर को होगा तूफान का असर

शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए सक्ती जिला प्रशासन अलर्ट है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार 20 से 21 नवंबर 2026 के दौरान जिले के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसे देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन ने जिले के सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को सतर्क रहने तथा आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त चेतावनी के अनुसार, दक्षिण एवं उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में बना चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ 20 नवंबर की दोपहर के आसपास आंध्रप्रदेश और यानम के तटों पर नेल्लोर एवं टुनी के बीच बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में दस्तक दे सकता है। इस दौरान हवा की अधिकतम निरंतर गति 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा रहने तथा इसके 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका जताई गई है। संभावित चक्रवाती तूफान के प्रभाव से उत्पन्न परिस्थितियों और संभावित नुकसान को न्यूनतम रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जल संसाधन विभाग एवं विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता, जिला सेनानी नगर सेना, सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार तथा सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा गया है। कलेक्टर श्रीमती जैन ने कहा है कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ संभावित आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां रखें तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करें।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading