समाजसेवी सियाराम अग्रवाल को छत्तीसगढ़ शासन करेगी महाराजा अग्रसेन सम्मान 2024 से सम्मानित, 6 नवंबर को राज्य अलंकरण समारोह में होंगे सियाराम जी सम्मानित, छत्तीसगढ़ प्रदेश के अग्रवाल समाज में हर्ष, 60 वर्षों से समाज सेवा एवं रचनात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं सियाराम जी

6 नवंबर को रायपुर में होगा राज्य अलंकरण समारोह 2024 का आयोजन
महाराजा अग्रसेन सम्मान 2024 के लिए चयनित सियाराम अग्रवाल रायपुर

समाजसेवी सियाराम अग्रवाल को छत्तीसगढ़ शासन करेगी महाराजा अग्रसेन सम्मान 2024 से सम्मानित, 6 नवंबर को राज्य अलंकरण समारोह में होंगे सियाराम जी सम्मानित

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वाली हस्तियों को राज्य अलंकरण पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाता है, इसी श्रृंखला में छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजधानी रायपुर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं जीवन पर्यंत समाज सेवा एवं सेवा के कामों में अपना पूरा समय लगने वाले हनुमान परिवार रायपुर के वरिष्ठ सदस्य बाबूजी सियाराम अग्रवाल को राज्य अलंकरण सम्मान 2024 के अंतर्गत महाराजा अग्रसेन सम्मान के लिए चयनित किया गया है,तथा उपरोक्त चयन का पत्र छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बाबूजी सियाराम अग्रवाल को प्रेषित किया गया है, एवं उपरोक्त राज्य अलंकरण 2024 का आयोजन 6 नवंबर 2024 को नवा रायपुर के राज्योत्सव स्थल पर होगा, बाबूजी सियाराम अग्रवाल वर्तमान में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हैं, तथा रायपुर की प्रतिष्ठित गौशाला के भी प्रमुख हैं,एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित अभिभाजित मध्य प्रदेश के समय से विभिन्न सामाजिक संगठनों, धार्मिक संगठनों में सक्रिय रूप से प्रमुख पदों पर रहकर अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन कर चुके हैं,बाबूजी सियाराम अग्रवाल का इस सम्मान के लिए चयन होने पर जहां अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन, छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन सहित विभिन्न संगठनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है

छत्तीसगढ़ शासन ने भेजा सियाराम जी को सम्मान हेतु सूचना आमंत्रण

छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग: मंत्रालयःः महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर-492002 के पत्र कमांक एफ 04-02/2024/1-5 (पार्ट) नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 25/10/2024 में श्री सियाराम अग्रवाल,निवास-गीत सिया, 32 बंगला परिसर, अशोका रत्न, शंकर नगर, रायपुर, जिला-रायपुर (छ.ग.) दूरभाषः 93295-19777 को प्रेषित करते हुए राज्य अलंकरण समारोह-2024 में महाराजा अग्रसेन सम्मान से सम्मानित करने के संबंध में सूचना दी गई है, टाटा सियाराम अग्रवाल जी को आमंत्रित करते हुए पत्र में कहा गया है कि महाराजा अग्रसेन सम्मान नियम-2004 के अनुपालन में राज्य शासन द्वारा वर्ष-2024 के लिए महाराजा अग्रसेन सम्मान हेतु आपका चयन किया गया है,राज्य अलंकरण समारोह दिनांक 06 नवंबर, 2024 दिन बुधवार को राज्योत्सव स्थल, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित है। कृपया पुरस्कार ग्रहण हेतु समारोह में आप सादर आमंत्रित है,आपके आवागमन, ठहरने एवं समारोह स्थल में प्रवेश इत्यादि व्यवस्था हेतु जिला कलेक्टर को निर्देशित किया गया है।उक्ताशय का पत्र छत्तीसगढ़ शासन की अवर सचिव डॉ. ऋतु वर्मा द्वारा जारी किया गया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading