SI से बने TI साहब-छत्तीसगढ़ पुलिस के 26 उप निरीक्षकों को मिली निरीक्षक पद पर पदोन्नति, शक्ति के रमेश जायसवाल भी बने टीआई,कांकेर जिले में हुई पदस्थापना,स्कूल शिक्षा विभाग सकती में पदस्थ सुरेश कुमार के जायसवाल के अनुज है रमेश

छत्तीसगढ़ पुलिस के नए टीआई रमेश कुमार जायसवाल
टीआई रमेश कुमार जायसवाल अपने ज्येष्ठ भ्राता सुरेश कुमार जायसवाल शक्ति के साथ
छत्तीसगढ़ पुलिस के नए टीआई रमेश कुमार जायसवाल

SI से बने TI साहब-छत्तीसगढ़ पुलिस के 26 उप निरीक्षकों को मिली निरीक्षक पद पर पदोन्नति, शक्ति के रमेश जायसवाल भी बने टीआई,कांकेर जिले में हुई पदस्थापना,स्कूल शिक्षा विभाग सकती में पदस्थ सुरेश कुमार के जायसवाल के अनुज है रमेश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ रायपुर ने प्रदेश के 26 उप निरीक्षको को पदोन्नति कर निरीक्षक बनाया है, उपरोक्त आदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किया गया है, जिसमें नवगठित जिला मुख्यालय शक्ति के शहर सकती के वार्ड नं- 05 पुरेन्हापारा पारा के प्रतिष्ठित नागरिक डी आर जायसवाल एवं श्रीमती श्यामा जायसवाल के सुपुत्र रमेश कुमार जायसवाल की पदोन्नति निरीक्षक पद पर हुई है। 24 अक्टूबर 2024 को पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा जारी आदेश में छत्तीसगढ़ के 26 उप निरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति दी गई है, जिसमें सक्ती निवासी रमेश कुमार जायसवाल भी शामिल है,वर्तमान में इनकी पदस्थापना पुलिस पब्लिक स्कूल रायपुर में है। इनके बड़े भाई सुरेश कुमार जायसवाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरा में प्राचार्य के पद पर पदस्थ है

उप निरीक्षक से निरीक्षक बनने पर रमेश कुमार जायसवाल के परिवार के सदस्यों भाभी श्रीमती सविता जायसवाल, महेश्वरी जायसवाल, ओमेश जायसवाल, घनिष्ठ जायसवाल, राजित जायसवाल, भूमि जायसवाल सहित उनके परिजनों,सक्ती के मित्रों एवं मोहल्ले वासियों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया है एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई है

पुलिस मुख्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा जारी निरीक्षक पद के पदोन्नति की सूची
पुलिस मुख्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा जारी निरीक्षक पद के पदोन्नति की सूची

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading