सरकारी स्कूलों के गरीब बच्चों को श्रुति फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा चरण पादुका का वितरण, संस्था की नीतू ने कहा- जन सहयोग से होगा यह कार्यक्रम

श्रुति फाउंडेशन की संस्थापक श्रीमती नीतू श्रीवास्तव
श्रुति फाउंडेशन के सेवा कार्यों के लिए इस क्यू आर कोड से कर सकते हैं अपना आर्थिक सहयोग
सहयोग,सेवा, समर्पण यही है श्रुति फाउंडेशन की स्थापना का उद्देश्य

सरकारी स्कूलों के गरीब बच्चों को श्रुति फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा चरण पादुका का वितरण, संस्था की नीतू ने कहा- जन सहयोग से होगा यह कार्यक्रम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-छत्तीसगढ़ प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था श्रुति फाउंडेशन द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सरकारी स्कूल के गरीब बच्चों को बारिश मौसम को देखते हुए चरण पादुका का वितरण किया जाएगा, इस संबंध में जानकारी देते हुए श्रुति फाउंडेशन की संस्थापिका नीतू श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्य जन सहयोग से किया जाएगा, तथा जो भी व्यक्ति श्रुति फाउंडेशन के इस कार्य में सहभागी बनना चाहता है वह हमसे संपर्क कर सकता है,एवम श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था द्वारा हर साल सरकारी स्कूल में बच्चों को चरण पादुका (जूता–मोजा) का वितरण किया जाता है।वितरण का मुख्य उद्देश्य हर नन्हे कदमों को सुरक्षा वह सम्मान देना है,छोटे छोटे कदमों में बड़े सपने होते है,जब पैरों को सुरक्षा मिलेगी तब भविष्य की ओर यात्रा और मजबूत होगी

श्रुति फाउंडेशन की संस्थापक नीतू श्रीवास्तव ने बताया कि इस संस्था का संकल्प है हर बच्चों के पांव तक गरिमा पहुंचे,इस साल भी 2025 में हमारी संस्था को यह पुण्य का काम करना है। अतःआप सभी से मेरा निवेदन है की इस पुण्य के कार्य में अपना सहयोग प्रदान कर अपनी भागीदारी निभाए।सहयोग के लिए आप नीचे दिए गए स्कैनर की मदद से संस्था को सहयोग राशि प्रदान कर सकते है,सहयोग के पूर्व अगर आप को कोई भी जानकारी चाहिए तो आप मुझसे इस नंबर पर संपर्क कर सकते है।संपर्क नंबर-7000984706,9827925727

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading