दुकानदार रहें सावधान-उज्ज्वल विश्वाश द्वारा ठगी किए जाने का मामला आया प्रकाश में, छोटे-छोटे अमाउंट के चेक काटकर हो रहा फरार,खाते में नहीं पैसा, व्यापारी काट रहे चक्कर

दुकानदारों से चेक देकर ठगी करने वाला उज्जवल विश्वास

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शक्ति जिले सहित जांजगीर- चांपा जिले के अनेकों स्थानों पर कोरबा के किसी एक व्यक्ति उज्जवल विश्वास द्वारा दुकानों में जाकर सामान खरीद लिया जा रहा है, एवं सामान लेने के बाद फोन पे में पैसा नहीं है कि बात कहते हुए उन्हें चेक काट कर दे दिया जाता है, तथा कल आकर मैं चेक वापस लेकर नगद भुगतान कर दूंगा, किंतु ऐसी शातिर हरकतो के अनेकों दुकानदार शिकार हो चुके हैं, जिसमें जन चर्चा के अनुसार तीन मामले बाराद्वार में ही सामने आए हैं जहां ₹50000 से कम अमाउंट के चेक काट कर दे दिए गए एवं उनके खाते में पैसा ही नहीं था, तथा उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के बाद उन्हें यह धमकी दी जाती है कि तुम मेरा क्या करोगे, कर लेना, लड लो कानूनी लड़ाई, तो भला व्यापारी कहां से पुलिस और कानून के चक्कर लगाएगा, किंतु बाराद्वार के ऐसे पीड़ित व्यापारियों एवम नागरिकों ने ऐसे उज्जवल विश्वास से लोगों को सावधान रहने की अपील की है,जो कि किसी को भी अपना शिकार बना सकता है, एवं ऐसे लोग अलग-अलग रूपों में आते हैं तथा लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना लेते हैं,बाराद्वार के व्यापारियों ने कहा है कि ऐसे ठग से सावधान रहें तथा बिना पैसे इन्हें भावनाओं में आकर सामान ना दें

दुकानदारों से चेक देकर ठगी करने वाला उज्जवल विश्वास
दुकानदारों से चेक देकर ठगी करने वाला उज्जवल विश्वास

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading