शक्ति जिले की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया संयुक्त संचालक डॉक्टर गायत्री बाँधी ने. बाराद्वार.देवरी एवं शक्ति के जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण. सीएमएचओ डॉक्टर पूजा अग्रवाल भी रही मौजूद. स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर बनाने शासन की कवायद




शक्ति जिले की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया संयुक्त संचालक डॉक्टर गायत्री बाँधी ने. बाराद्वार.देवरी एवं शक्ति के जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण. सीएमएचओ डॉक्टर पूजा अग्रवाल भी रही मौजूद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -26 नवंबर को छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक डॉक्टर गायत्री बाँधी ने शक्ति जिले में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ शक्ति जिले की मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीमती पूजा अग्रवाल भी मौजूद रही। संयुक्त संचालक मैडम ने बाराद्वार के सिविल डिस्पेंसरी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी। जिला चिकित्सालय शक्ति का निरीक्षण करते हुए वहां एक-एक वार्डों में जाकर छत्तीसगढ़ शासन एवं केंद्र शासन की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के क्रियान्वन की जानकारी ली। साथ ही अस्पतालों में स्वच्छता एवं दवाइयो के वितरण सहित मरीजो के हित में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी लेते हुए मौके पर उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। डॉक्टर श्रीमती गायत्री बाँधी ने कहा कि सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों को शासन की मंशानुरूप अस्पतालों में उपलब्ध समस्त स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर ढंग से लाभ प्रदान किया जाए तथा ग्रामीण क्षेत्रों मेंस्वास्थ्य संबंधित जन कल्याणकारी योजनाओं एवं आयुष्मान कार्ड के माध्यम से भी लोगों को बेहतर सुविधाएं दी जाए





