26 नवंबर को कलेक्टर जय श्री जैन. एडीएम नवीन भगत एवं डिप्टी कलेक्टरों सहित कलेक्टर कार्यालय के कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का किया वाचन. संविधान दिवस के मौके पर आयोजित था कार्यक्रम

कलेक्ट्रेट कार्यालय शक्ति में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -संविधान दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने कलेक्टर कार्यालय के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया। उन्होंने भारत के संविधान की उद्देशिका में वर्णित हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में 26 नवम्बर 1949 को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं, का वाचन कराया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री नवीन भगत, अपर कलेक्टर श्री के एस पैंकरा, डिप्टी कलेक्टर श्री पोषक चौधरी, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश राजपूत सहित कलेक्टोरेट कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading