छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन शक्ति जिला इकाई की कार्यकारिणी बैठक कल 27 नवंबर को. संगठनात्मक विषयों सहित 9 दिसंबर के प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन को लेकर होगी चर्चा. प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के निर्देशन में आयोजित है बैठक




छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन शक्ति जिला इकाई की कार्यकारिणी बैठक कल 27 नवंबर को. संगठनात्मक विषयों सहित 9 दिसंबर के प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन को लेकर होगी चर्चा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन जिला इकाई- शक्ति की एक महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक का आयोजन कल दिनांक 27 नवंबर 2026 दिन- शुक्रवार को शाम 6:30 बजे यूनियन के जिला कार्यालय शुभम ग्रीन्स के पास शक्ति में किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए यूनियन की शक्ति दिलाई गई की अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के निर्देशानुसार यह बैठक आयोजित की गई है। तथा बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी जिसमें प्रमुख रूप से सत्र 2026 की सदस्यता एवं सदस्यता बकाया भुगतान संबंधी चर्चा।आगामी 09 दिसंबर 2026 को जिला मुख्यालय जांजगीर चांपा में यूनियन की जिला इकाई जांजगीर चांपा के आतिथ्य में श्री अग्रसेन भवन नैला में आयोजित यूनियन के प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन को लेकर चर्चा। सकती जिले में यूनियन के सदस्यता विस्तार को लेकर चर्चा एवं पदाधिकारियो को जिम्मेदारी का वितरण सहित अन्य विषयो पर उपस्थित सदस्यों की सहमति से चर्चा की जाएगी तथा 9 दिसंबर के प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन में शक्ति जिले के सदस्यों की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने निर्णय लिया जाएगा। जिला अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने बताया किबैठक के पश्चात सभी आगंतुक सदस्यों के सम्मान में स्वल्पाहार की भी व्यवस्था है। जिला अध्यक्ष श्री अग्रवाल में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन जिला इकाई शक्ति के सभी पदाधिकारी- सदस्यों को आवश्यक रूप से समय में बैठक में पहुंचने का आग्रह किया है





