पोस्ट ऑफिसो के नवीनीकरण में खर्च किए जाएंगे 1500 करोड रुपए. आधुनिकीकरण की तर्ज पर और सेवाएं दुरुस्त होंगी डाकघरो की. नए स्वरूप में नजर आएंगे अब डाकघर




पोस्ट ऑफिसो के नवीनीकरण में खर्च किए जाएंगे 1500 करोड रुपए. आधुनिकीकरण की तर्ज पर और सेवाएं दुरुस्त होंगी डाकघरो की. नए स्वरूप में नजर आएंगे अब डाकघर
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारत देश में एक समय था जब पोस्ट ऑफिस के माध्यम से ही चिट्ठियों के आदान-प्रदान का संपूर्ण कार्य होता था तथा उस समय देश में कोरियर इत्यादि की सेवाएं नहीं थी। तथा डाकघरो को जहां केंद्र की सरकार ने समय-समय पर आधुनिकीकरण की दिशा में पहल करते हुए डाकघर को एक बैंक के रूप में विकसित कर दिया है। तथा अब पूरे देश भर में डाकघर को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में सरकार ने पहल की है।डाक सेवाओं को नई रफ्तार देने की मोदी सरकार की अहम पहल! आने वाले दिनों में प्रारंभ होने वाली है।केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने डाकघरों के विकास और विस्तार के लिए ₹1,491 करोड़ की मंजूरी दी है। इस योजना के तहत डाकघरों, आवासीय कॉलोनियों का निर्माण, ऐतिहासिक डाक भवनों का संरक्षण एवं नवीनीकरण किया जाएगा। तथा पोस्ट ऑफिस के भवनो का नवीनीकरण होने से जहां आम नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी तो वहीं देश की जनता ने भी मोदी सरकार की पहल का स्वागत किया है





