शक्ति के युवा भाजपा नेता चिराग अग्रवाल के निवास पर पहुंचे हिंदू कुल तिलक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, अग्रवाल परिवार ने किया जूदेव जी का आत्मीय स्वागत

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के साथ रामावतार अग्रवाल एवं चिराग अग्रवाल
29 दिसंबर को चिराग अग्रवाल के निवास पर पहुंचे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव
अग्रवाल परिवार का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार करते प्रबल प्रताप सिंह जुदेव

शक्ति के युवा भाजपा नेता चिराग अग्रवाल के निवास पर पहुंचे हिंदू कुल तिलक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, अग्रवाल परिवार ने किया जूदेव जी का आत्मीय स्वागत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता एवं अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव 29 दिसंबर को अपने शक्ति प्रवास के दौरान शक्ति जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल के निवास पर पहुंचे,इस दौरान अग्रवाल परिवार ने प्रबल प्रताप सिंह जूदेव का जहां आत्मीय स्वागत किया, तो वहीं इस दौरान नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे, तथा प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि आज पूरे देश में सनातन धर्म की रक्षा के लिए पूरा देश एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है, तथा अयोध्या में भगवान श्री रामचंद्र जी के भव्य मंदिर का निर्माण एक गौरवशाली कार्य है, तथा हम सभी को इसका गर्व होना चाहिए, इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ने भी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव द्वारा हिंदुत्व की रक्षा को लेकर पूरे देश भर में धर्मांतरण को रोकने घर वापसी अभियान को एक सकारात्मक कदम बताते हुए उनके प्रयासों पर उन्हें साधुवाद ज्ञापित किया

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading