शक्ति के वरिष्ठ अधिवक्ता महेश अग्रवाल को पितृ शोक, पिता बद्री प्रसाद अग्रवाल का हुआ निधन, 12 अक्टूबर को दोपहर 2:00 बजे मारवाड़ी मुक्तिधाम शक्ति में होगा अंतिम संस्कार, अधिवक्ता संघ सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि, शहर की प्रतिष्ठित फ़र्म चतुर्भुज बद्रीप्रसाद अग्रवाल के संचालक थे बद्री प्रसाद

श्री बद्री प्रसाद अग्रवाल शक्ति
श्री बद्री प्रसाद अग्रवाल शक्ति के निधन पर विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

शक्ति के वरिष्ठ अधिवक्ता महेश अग्रवाल को पितृ शोक, पिता बद्री प्रसाद अग्रवाल का हुआ निधन, 12 अक्टूबर को दोपहर 2:00 बजे मारवाड़ी मुक्तिधाम शक्ति में होगा अंतिम संस्कार, अधिवक्ता संघ सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- जिला अधिवक्ता संघ शक्ति के पूर्व सचिव एवं कोषाध्यक्ष रहे वरिष्ठ अधिवक्ता तथा अखिल भारतीय भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन शाखा शक्ति के वरिष्ठ पदाधिकारी अधिवक्ता महेश अग्रवाल, एवं शक्ति शहर की प्रतिष्ठित फ़र्म श्री चतुर्भुज बद्रीप्रसाद अग्रवाल के संचालक रमेश अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, पवन अग्रवाल एवं घनश्याम अग्रवाल के पूज्य पिता श्री बद्री प्रसाद अग्रवाल (उम्र-86 वर्ष) पिता- स्वर्गीय श्री चतुर्भुज अग्रवाल का आकस्मिक निधन आज दिनांक- 12 अक्टूबर 2024 दिन- शनिवार को हो गया है, जिनका अंतिम संस्कार आज दिनांक- 12 अक्टूबर 2024 दिन- शनिवार को दोपहर 2:00 बजे मारवाड़ी मुक्ति धाम शक्ति में होगा,अंतिम संस्कार यात्रा उनके वर्तमान गृह निवास वार्ड क्रमांक- 05 (घनश्याम अग्रवाल का निवास) पुरेन्हा पारा शक्ति से निकलेगी, बद्री प्रसाद अग्रवाल मृदुभाषी, मिलनसार एवं धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे, तथा उनके निधन पर जहां जिला अधिवक्ता संघ शक्ति, अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन शाखा शक्ति, अग्रवाल सभा शक्ति, सहित विभिन्न सामाजिक, स्वयंसेवी, संगठनों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है,तो वहीं वहीं बद्री प्रसाद अग्रवाल अपने पीछे भरा पूरा परिवार भी बिलखता छोड़ गए

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading