नहीं रहे शक्ति के प्रतिष्ठित ठेकेदार तरुण दुबे (दुलेश महाराज). 13 अगस्त को उपचार के दौरान बिलासपुर में हुआ निधन. आज सुबह 11 बजे शक्ति में होगा अंतिम संस्कार. विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

श्री तरुण दुबे दुलेश महाराज शक्ति नहीं रहे शक्ति के तरुण दुबे (दुलेश महाराज). 13 अगस्त को हुआ निधन शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर शक्ति – सक्ती शहर के प्रतिष्ठित ठेकेदार वार्ड क्रमांक-16 निवासी श्री तरुण दुबे (दुलेश महाराज) का आज दिनांक-13 अगस्त 2026 दिन- गुरुवार को बिलासपुर में उपचार के दौरान आकस्मिक …



नहीं रहे शक्ति के तरुण दुबे (दुलेश महाराज). 13 अगस्त को हुआ निधन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति – सक्ती शहर के प्रतिष्ठित ठेकेदार वार्ड क्रमांक-16 निवासी श्री तरुण दुबे (दुलेश महाराज) का आज दिनांक-13 अगस्त 2026 दिन- गुरुवार को बिलासपुर में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया है. आज रात्रि उनका स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें बिलासपुर ले जाया गया था ल।जहां उनका निधन हो गया। आज सुबह 7:00 बजे तक उनकी मृतदेह को सकती लाया जाएगा एवं आज दिनांक-13 अगस्त 2026 दिन- गुरुवार को सुबह 11 बजे शक्ति में उनका अंतिम संस्कार होगा। श्री तरुण दुबे तुलेश महाराज के निधन पर विभिन्न संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।वे मृदुभाषी। मिलनसार। धर्म परायण व्यक्तित्व के धनी थे तथा अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गए है। वे शक्ति शहर के एक प्रतिष्ठित ठेकेदार थे। एवं कृषि उपज मंडी शक्ति के सेवानिवृत अधिकारी धीरज दुबे के भाई थे. उनकी अंतिम संस्कार यात्रा उनके निवास वार्ड क्रमांक 16 अशोक टॉकीज के बगल में स्टेशन रोड शक्ति से निकलेगी






