नहीं रहे शक्ति के चिरंजीव-शक्ति जिले के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी चिरंजीवी चंद्रा का हुआ आकस्मिक निधन. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा में बीएएम पद पर पदस्थ थे चिरंजीव. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि




शक्ति जिले के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी चिरंजीवी चंद्रा का हुआ आकस्मिक निधन. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा में बीएएम पद पर पदस्थ थे चिरंजीव
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिला स्वास्थ्य विभाग शक्ति के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा में बीएएम के पद पर पदस्थ चिरंजीवी चंद्रा का अल्प उम्र में ही आज दिनांक- 10 अक्टूबर 2026 दिन- शनिवार को शाम 5:00 बजे आकस्मिक निधन हो गया। वे शक्ति शहर के रेलवे स्टेशन के सामने स्थित श्री श्याम संगीत महाविद्यालय के संचालक स्वर्गीय श्री श्याम चंद्रा जी के ज्येष्ठ सुपुत्र थे।एवं उनके निधन पर स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार बिलखता छोड़ गए हैं तथा वे कर्तव्य निष्ठा कर्मचारी के रूप में जाने जाते थे एवं इससे पूर्व में जिला स्वास्थ्य विभाग शक्ति में पदस्थ थे






