9 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में आयोजित अग्रवाल महिला सम्मेलन में बतौर अतिथि शामिल हुई दिल्ली की समाजसेवीका डॉक्टर सपना बंसल. सपना ने कहा- आज पूरे देश में समाज की महिलाएं जन सेवा एवं रचनात्मक कार्यों में दे रही अग्रणी योगदान. रायपुर में समाज की नारी शक्ति के उत्साह की भी मुक्त कंठ से प्रशंसा की डॉक्टर सपना बंसल ने






9 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में आयोजित अग्रवाल महिला सम्मेलन में बतौर अतिथि शामिल हुई दिल्ली की समाजसेवीका डॉक्टर सपना बंसल. सपना ने कहा- आज पूरे देश में समाज की महिलाएं जन सेवा एवं रचनात्मक कार्यों में दे रही अग्रणी योगदान. रायपुर में समाज की नारी शक्ति के उत्साह की भी मुक्त कंठ से प्रशंसा की डॉक्टर सपना बंसल ने
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -9 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के श्री अग्रसेन धाम में अग्रवाल सभा। अग्रवाल महिला मंडल। युवा मंडल एवं युवती मंडल द्वारा मनाई जा रही श्री अग्रसेन जयंती पखवाड़े कार्यक्रम के तहत अग्रवाल महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती ममता अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया था। जिसमें राजधानी रायपुर के करीब 19 मोहल्ले से समाज की महिलाएं इस कार्यक्रम में उपस्थित रही। इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में देश की राजधानी दिल्ली की वरिष्ठ सामाजिक समाज सेविका डॉक्टर श्रीमती सपना बंसल ने भी भी शामिल हुई तथा डॉक्टर सपना बंसल का अग्रवाल महिला मंडल की ओर से जहां आत्मीय स्वागत करते हुए उनका
अभिनंदन किया गया तो वहीं इस अवसर पर डॉक्टर श्रीमती सपना बंसल ने कहा कि आज रायपुर शहर में अग्रवाल समाज की महिलाओं की समाज के प्रति सक्रियता एवं यह उत्साह निश्चित रूप से प्रशंसा का विषय है। तथा आज पूरे देश में समाज की नारी शक्ति जहां समाज के कामों को आगे बढ़ाने की दिशा में अपना योगदान दे रही है। तो वहीं जरूरतमंदों की सेवा। समय-समय पर रचनात्मक कार्य सनातन धर्म की रक्षा के लिए अग्रणी होकर समाज की नारी शक्ति आगे बढ़कर काम कर रही है एवं समाज की सेवा के साथ-साथ राष्ट्र की प्रगति में भी अग्रवाल समाज की नारी शक्ति का आज अहम योगदान है
अतिथि के रूप में अन्य हस्तियां भी रही मौजूद
इस अवसर पर कार्यक्रम के अतिथि के रूप में उड़ीसा राज्य के पटनागढ़ से आई संसद श्रीमती संगीता सिंहदेव. राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा. सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती शताब्दी पांडे. अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल. जयंती कार्यक्रम के प्रभारी राजेश हेलीवाल. अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती ममता अग्रवाल। महामंत्री श्रीमती राज बंसल। प्रभारी श्रीमती साधना अग्रवाल। संगठन मंत्री श्रीमती शशि अग्रवाल। सह संगठन मंत्री बॉबी जैन सहित अग्रवाल महिला मंडल। अग्रवाल सभा। युवा मंडल। युवती मंडल के सदस्य मौजूद रहे
तथा इस अवसर पर जहां प्रतिस्पर्धा में विजई प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया तो वहीं पूरे आयोजन में सैकड़ो की संख्या में समाज की नारी शक्ति मौजूद रही एवं पूरे कार्यक्रम के दौरान भगवान अग्रसेन जी की पूजा अर्चना एवं आरती वंदना भी की गई तथा आगंतुक सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान भी किया गया एवं पूरे कार्यक्रम में दिल्ली से पधारी समाज सेविका डॉक्टर सपना बंसल के समाज के प्रति दिए गए ओजस्वी उद्बोधन की उपस्थित सभी लोगों ने प्रशंसा की तथा श्रीमती सपना बंसल ने भी समाज के सभी वरिष्ठ जनों से मुलाकात भी की। एवं आगंतुकों के सम्मान में रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया






