मिल्कयाना पशु आहार के लक्की ड्रा होंडा मोटरसाइकिल के प्रथम विजेता बने शक्ति के आकाश सिंह, 3 जनवरी को हटरी धर्मशाला में आयोजित हुआ मिल्कयाना कंपनी का गौ पालक एवं मिलन समारोह, रमेश चंद बजरंग अग्रवाल ने किया था आयोजन

मिल्कयाना पशु आहार के लक्की ड्रा होंडा मोटरसाइकिल के प्रथम विजेता बने शक्ति के आकाश सिंह, 3 जनवरी को हटरी धर्मशाला में आयोजित हुआ मिल्कयाना कंपनी का गौ पालक एवं मिलन समारोह, रमेश चंद बजरंग अग्रवाल ने किया था आयोजन kshititech
3 जनवरी को आयोजित भाग्यशाली ट्रक के प्रथम विजेता आकाश सिंह
मिल्कयाना पशु आहार के लक्की ड्रा होंडा मोटरसाइकिल के प्रथम विजेता बने शक्ति के आकाश सिंह, 3 जनवरी को हटरी धर्मशाला में आयोजित हुआ मिल्कयाना कंपनी का गौ पालक एवं मिलन समारोह, रमेश चंद बजरंग अग्रवाल ने किया था आयोजन kshititech
पशु आहार का इनामी ड्रा कार्यक्रम
मिल्कयाना पशु आहार के लक्की ड्रा होंडा मोटरसाइकिल के प्रथम विजेता बने शक्ति के आकाश सिंह, 3 जनवरी को हटरी धर्मशाला में आयोजित हुआ मिल्कयाना कंपनी का गौ पालक एवं मिलन समारोह, रमेश चंद बजरंग अग्रवाल ने किया था आयोजन kshititech
कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार साथी

मिल्कयाना पशु आहार के लक्की ड्रा होंडा मोटरसाइकिल के प्रथम विजेता बने शक्ति के आकाश सिंह, 3 जनवरी को हटरी धर्मशाला में आयोजित हुआ मिल्कयाना कंपनी का गौ पालक एवं मिलन समारोह, रमेश चंद बजरंग अग्रवाल ने किया था आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- 3 जनवरी को शक्ति शहर के हटरी चौक निवासी मिल्कयाना पशु आहार के अधिकृत वितरक रमेश चंद अग्रवाल एवं बजरंग अग्रवाल द्वारा हटरी धर्मशाला शक्ति में एक दिवसीय मिल्कयाना गौ पालक एवं स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया, इस अवसर पर जहां कंपनी द्वारा प्रारंभ की गई लकी ड्रा इनामी योजना के का भाग्यशाली ड्रा भी निकला गया तो वहीं इस ड्रा के प्रथम विजेता शक्ति के दर्रा निवासी आकाश सिंह बने, जिन्हें होंडा कंपनी की साइन मोटरसाइकिल दी गई, इसके अलावा दो गोदरेज की वर्लपूल रेफ्रिजरेटर, एक नग स्मार्ट टीवी, एवं 5 नंग सिंफनी के सुपर फास्ट कुलर उपहार स्वरूप प्रदान किए गए साथ ही मिल्कयाना पशु आहार पर वर्षों से अपना विश्वास रखने वाले अन्य गौ पालकों को विशेष उपहार प्रदान किया गया

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना कर हुआ, इस दौरान मंच संचालन आयोजक प्रतिष्ठान के रमेश कुमार अग्रवाल एवं बजरंग अग्रवाल ने संयुक्त रूप से करते हुए मिल्कयाना पशु आहार को दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करने वाला, एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता तथा शक्ति बढ़ाने वाला बताया एवं शरीर से टॉक्सिन हटाकर प्रजनन क्षमता को भी बढ़ाने की बात कही, कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित अतिथियों में मिलकयाना कंपनी बिलासपुर के एमडी प्रदीप अग्रवाल, शक्ति जिले के पशुधन विकास अधिकारी डॉ अशोक कुमार गबेल,सहायक पशु चिकित्सक डॉ बंजारे जी, डॉक्टर राठौर जी, मिलकयाना कंपनी के डायरेक्टर श्री तिवारी जी,मिलकयाना पशु आहार शक्ति के अधिकृत रमेश चंद्र अग्रवाल,बजरंग लाल अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे, तथा इस दौरान अन्य गणमान्य नागरिकों में पूज्य सिंधी पंचायत शक्ति के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार दरयानी, नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष नरेश गेवाडीन, जिला शक्ति प्रेस क्लब शक्ति के अध्यक्ष ईश्वर लोधी, सचिव कन्हैया गोयल,छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन शक्ति जिले के संरक्षक अमरलाल अग्रवाल कांटेक्टर, पत्रकार रामनारायण गौतम, रवि गोयल, धरमलाल रात्रे,जिला शक्ति प्रेस क्लब शक्ति के कोषाध्यक्ष समस्तबरेज पप्पू खान, वरिष्ठ पत्रकार जीवन पटेल, शक्ति प्रेस क्लब शक्ति के संरक्षक अशोक अग्रवाल पंचमुखी भी उपस्थित रहे,कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कंपनी के एमडी प्रदीप अग्रवाल ने कंपनी के उत्पादन के बारे में गौ पालकों को जानकारी देते हुए कहा कि यह कंपनी आज पूरे देश में पशु आहार बनाने वाली सर्वश्रेष्ठ अग्रणी कंपनी है, तथा इस कंपनी के उत्पादो के उपयोग से जहां गौ पालकों को भी काफी लाभ मिल रहा है, तो वही इस कंपनी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है,कार्यक्रम को पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार गबेल ने भी संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गौ पालकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी तथा पशु आहार को वर्तमान में गौ पालकों के लिए एक अच्छी क्वालिटी का पशु आहार बताया तथा पशुओं की रक्षा की दिशा में आवश्यक पहल करने की बात कही

कार्यक्रम को सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बंजारे ने भी संबोधित किया तथा कंपनी के डायरेक्टर श्री तिवारी जी ने भी कार्यक्रम को विस्तार पूर्वक संबोधित करते हुए आगंतुक सभी गौ पालकों का कंपनी की ओर से अभिनंदन किया, साथ ही कहा कि यह कंपनी निरंतर आप सभी को उत्पादों की जानकारी देने के लिए ऐसे कार्यक्रम करती है, तथा भाग्यशाली ड्रा योजना के माध्यम से भी कंपनी आप सभी को सदैव प्रोत्साहन देने की सोच रखती है वहीं आगंतुक नागरिकों के सम्मान में दोपहर भोजन का भी आयोजन किया गया तथा उपस्थित पत्रकार साथियों को भी उपहार प्रदान किया गया एवं अंत में आभार प्रदर्शन रमेश चंद्र अग्रवाल एवं बजरंग लाल अग्रवाल ने किया, कार्यक्रम में लगभग 700 की संख्या में शक्ति क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न विकासखंडों से गौ पालक मौजूद रहे

मिल्कयाना पशु आहार के लक्की ड्रा होंडा मोटरसाइकिल के प्रथम विजेता बने शक्ति के आकाश सिंह, 3 जनवरी को हटरी धर्मशाला में आयोजित हुआ मिल्कयाना कंपनी का गौ पालक एवं मिलन समारोह, रमेश चंद बजरंग अग्रवाल ने किया था आयोजन kshititech
3 जनवरी को शक्ति में आयोजित गौ पालक एवं स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading