शक्ति शहर की बदलेगी तस्वीर-महंत ने रखी 18 करोड़ के 6 निर्माण कार्यों की आधारशिला,महंत ने कहा- जिला गठन पश्चात तेजी से हो रहा शहर एवं गांवो का विकास, नगर पालिका शक्ति ने गांधी जयंती पर निकाली प्रभात फेरी एवं स्वच्छता दीदीयों एवं महिला समूह के सदस्यों का किया सम्मान

<em>शक्ति शहर की बदलेगी तस्वीर-महंत ने रखी 18 करोड़ के 6 निर्माण कार्यों की आधारशिला,महंत ने कहा- जिला गठन पश्चात तेजी से हो रहा शहर एवं गांवो का विकास, नगर पालिका शक्ति ने गांधी जयंती पर निकाली प्रभात फेरी एवं स्वच्छता दीदीयों एवं महिला समूह के सदस्यों का किया सम्मान</em> kshititech
विधानसभा अध्यक्ष महंत ने किया शक्ति नगर पालिका के 6 निर्माण कार्यों का भूमि पूजन
<em>शक्ति शहर की बदलेगी तस्वीर-महंत ने रखी 18 करोड़ के 6 निर्माण कार्यों की आधारशिला,महंत ने कहा- जिला गठन पश्चात तेजी से हो रहा शहर एवं गांवो का विकास, नगर पालिका शक्ति ने गांधी जयंती पर निकाली प्रभात फेरी एवं स्वच्छता दीदीयों एवं महिला समूह के सदस्यों का किया सम्मान</em> kshititech
गांधी जयंती पर नगर पालिका शक्ति में किया गया स्वच्छता दीदीयों एवं समूहों का सम्मान
<em>शक्ति शहर की बदलेगी तस्वीर-महंत ने रखी 18 करोड़ के 6 निर्माण कार्यों की आधारशिला,महंत ने कहा- जिला गठन पश्चात तेजी से हो रहा शहर एवं गांवो का विकास, नगर पालिका शक्ति ने गांधी जयंती पर निकाली प्रभात फेरी एवं स्वच्छता दीदीयों एवं महिला समूह के सदस्यों का किया सम्मान</em> kshititech
शक्ति सीएमओ ने गांधी जयंती पर दी तेल चित्र पर पुष्पांजलि

शक्ति शहर की बदलेगी तस्वीर-महंत ने रखी 18 करोड़ के 6 निर्माण कार्यों की आधारशिला,महंत ने कहा- जिला गठन पश्चात तेजी से हो रहा शहर एवं गांवो का विकास, नगर पालिका शक्ति ने गांधी जयंती पर निकाली प्रभात फेरी एवं स्वच्छता दीदीयों एवं महिला समूह के सदस्यों का किया सम्मान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-नगर पालिका परिषद शक्ति द्वारा 2 अक्टूबर को शहर के बुधवारी बाजार क्षेत्र में पहली बार एक साथ 18 करोड रुपए के नए निर्माण कार्यों का शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया, कार्यक्रम में स्थानीय विधायक तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने करीब 18 करोड़ की लागत से होने वाले छह नए निर्माण कार्यों का शिलान्यास विधिवत पूजा- अर्चना कर किया

इस अवसर पर नगर पालिका शक्ति के मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि नगर पालिका शक्ति द्वारा 749.87 लाख की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण कार्य, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में फुटबॉल ग्राउंड निर्माण कार्य 182.74 लाख, 193.98 लाख की लागत से पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में इंडोर स्टेडियम निर्माण, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में बास्केटबॉल, लॉन टेनिस एवं अन्य निर्माण कार्य 95.83 लाख, 70 लाख की लागत से बुधवारी बाजार उन्नयन कार्य 252.65 लाख की लागत से, अधोसंरचना मद के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्य होंगे तथा इस अवसर पर नगर पालिका शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दादू जायसवाल ने बताया की शक्ति शहर में विकास के काम तेजी से हो रहे हैं, एवं शहर में आम जनता की भावनाओं को देखते हुए स्थानीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत भी सक्रिय रूप से राज्य शासन से निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान कर रहे हैं, जिसके लिए हम उनके हृदय से आभारी हैं

इस अवसर पर विधायक महंत ने भी शिलान्यास समारोह के दौरान लोगों को कहा कि आज शक्ति शहर आप सभी के सहयोग से पूरे प्रदेश में एक अग्रणी शहर के रूप में अपना स्थान बना रहा है,एवं जिला गठन के पश्चात निरंतर यह शहर तेजी से विकसित हो रहा है,एवं आने वाले समय में हम सभी मिलजुल कर इस शहर को और अधिक बेहतर बनाएंगे, वहीं कार्यक्रम के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह ने भी आंगतुक सभी अतिथियों एवं शहर वासियों का आभार व्यक्त किया तथा पूरे कार्यक्रम में शहर सहित क्षेत्र के खिलाड़ी भी मौजूद रहे

एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर पालिका शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दादू जायसवाल,जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू, जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन, श्रीमती रीना गेवाडीन,पंडित दिगंबर प्रसाद चौबे, जिला प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह,आनंद अग्रवाल, श्रीमती गीता देवांगन,नगर पालिका शक्ति के पार्षद गण, एल्डरमेंन, नगर पालिका शक्ति के अधिकारी/ कर्मचारी सहित शहर के गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे

नगर पालिका शक्ति ने गांधी जयंती पर किया स्वच्छता दीदीयों एवं स्वच्छता मित्रों का सम्मान, सीएमओ संजय सिंह ने कहा स्वच्छता को लेकर सभी का योगदान अमूल्य, सुबह शहर में निकली प्रभात फेरी

सकती- 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती पर नगर पालिका परिषद सक्ती के सभागार मे स्वच्छता दीदीयों एवं महिला स्व सहायता समूह के महिलाओं का सम्मान किया गया, कार्यक्रम के प्रारंभ में महात्मा गांधी जी के तैलचित्र पर पूजा कर महात्मा गांधी अमर रहे का नारा एक स्वर में सभी महिलाओं ने रघुपति राघव राजा राम गायन की प्रस्तुति दी,ज्ञात हो कि भारत सरकार आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सुबह 10 बजे नगर पालिका के समस्त कर्मचारियों एवं स्वच्छता दीदी व महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा प्रभात फेरी निकाला गया जो कि शहर भ्रमण करते हुये कार्यालय में आकर संपन्न हुआ। रैली के पश्चात सभागार में स्वच्छता दीदीयों एवं महिला स्व सहायता समूह के महिलाओं का स्वच्छता में उत्कृष्ठ योगदान के प्रोत्साहन स्वरूप शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मान किया गया एवं स्वल्पाहार कराया गया,कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती सुषमा दादू जायसवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सक्ती उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा श्यामसुन्दर अग्रवाल समस्त पार्षद एवं एल्डरमेन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह, उप अभियंता शैलेन्द्र कुमार पटेल, वैभव चौबे, कुमारी केसरी द्विवेदी, सन्यासी राम यादव ल,श्रीमती शिवानी गुप्ता श्री राम भरोस यादव वासु कुमार चौबे, रोहणी कुमार कैवर्त्य, वेद जायसवाल श्रीमती उर्मिला जायसवाल एवं निकाय के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित थे

<em>शक्ति शहर की बदलेगी तस्वीर-महंत ने रखी 18 करोड़ के 6 निर्माण कार्यों की आधारशिला,महंत ने कहा- जिला गठन पश्चात तेजी से हो रहा शहर एवं गांवो का विकास, नगर पालिका शक्ति ने गांधी जयंती पर निकाली प्रभात फेरी एवं स्वच्छता दीदीयों एवं महिला समूह के सदस्यों का किया सम्मान</em> kshititech
निर्माण कार्यों का भूमि पूजन करते शक्ति विधायक महंत
<em>शक्ति शहर की बदलेगी तस्वीर-महंत ने रखी 18 करोड़ के 6 निर्माण कार्यों की आधारशिला,महंत ने कहा- जिला गठन पश्चात तेजी से हो रहा शहर एवं गांवो का विकास, नगर पालिका शक्ति ने गांधी जयंती पर निकाली प्रभात फेरी एवं स्वच्छता दीदीयों एवं महिला समूह के सदस्यों का किया सम्मान</em> kshititech
गांधी जयंती पर नगर पालिका शक्ति ने आयोजित सम्मान समारोह
<em>शक्ति शहर की बदलेगी तस्वीर-महंत ने रखी 18 करोड़ के 6 निर्माण कार्यों की आधारशिला,महंत ने कहा- जिला गठन पश्चात तेजी से हो रहा शहर एवं गांवो का विकास, नगर पालिका शक्ति ने गांधी जयंती पर निकाली प्रभात फेरी एवं स्वच्छता दीदीयों एवं महिला समूह के सदस्यों का किया सम्मान</em> kshititech
शक्ति के विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading