शक्ति पुलिस की गौ वंश रक्षा को लेकर खड़ी पहल- गौ तस्करी करने वाले आरोपी को किया गया पिकअप वाहन के साथ गिरफ्तार, प्राण घातक हमला कर हत्या करने के 9 आरोपी पुलिस के हत्थे




शक्ति पुलिस की गौ वंश रक्षा को लेकर खड़ी पहल- गौ तस्करी करने वाले आरोपी को किया गया पिकअप वाहन के साथ गिरफ्तार, प्राण घातक हमला कर हत्या करने के 9 आरोपी पुलिस के हत्थे
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-पुरानी रंजिश को लेकर डण्डा, राड एवं हाथ मुक्का से मारपीट कर प्राण घातक हमला कर हत्या करने वाले 09 आरोपियों को तत्काल किया गिरफतार किया गया है,पुलिस को सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु सी.एच.सी. डभरा मे भर्ती कराया गया। जहाँ ईलाज के दौरान सर्वेदास महंत की मृत्यु हो गई, रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।आरोपियो को गिरफ्तार कर तत्काल हिरासत में लेकर रिमाण्ड पर भेजा गया।मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया कांति बाई महंत पति सर्वदास महंत उम्र 45 वर्ष साकिन बगरैल थाना डभरा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनके मुहल्ले का सरकारी बोर खराब हो गया था तो इसकी पति सर्वेदास महंत नया स्टार्टर लाकर दिनाक 10.08.2025 के सुबह करीबन 10:00 बजे लगवाकर पंप को चालू किया तो चांद बुटाई महंत पानी भरने गयी तो इसकी पति सर्वेदास महंत उसे बोला कि बोर को अच्छे से बनवा दिया हूँ उसके बाद इसका लड़का विमल महंत अपने पिता सर्वेदास महंत को चल घर कहकर ले गया था और दोपहर का खाना खाकर से गये थे। पुरानी रंजिश को लेकर दिनांक 10.08.2025 के शाम 6:00 बजे करीबन गांव के पीलादास महंत, रोहिदास महंत, सुफल दास महंत, चमरू दास महंत, कृष्णा दास महत, मन्नू दास महंत, कमल दास महंत, दुर्जन दास महंत, सुनील दास महंत सभी लोग लाठी, डंडा, राड लेकर आये और मां बहन की अश्लील गाली गलौच करले जान से मारने की धमकी देकर घर के दरवाजा खिडकी को तोडकर अंदर घुस कर प्रार्थीया एवं उसके पति सर्वे दास महंत एवं लडका विमल दास महत को लात, लाठी, डंडा एवं राड से मारपीट किये उसके बाद सर्वेदास महंत को बचाने आयी उसी समय प्रार्थीया के साथ फिर मारपीट कर धक्का दे दिये और सर्वेदास महंत के हाथ को कपडा से बांधकर घसीटते हुये सुफल दास महंत के घर के पास गली में ले जाकर वहीं पर सर्वे दास महंत को जान सहित मारने की नियत से सभी एक राय होकर प्राण घातक हमला कर लात, लाठी, डंडा एवं राड से मारपीट कर गंभीर घायल कर सुफल दास महत के घर पास छोड दिये थे कि सूचना पाकर पुलिस ग्राम बगरैल गया और सर्वेदास महंत को ईलाज के लिए अस्पताल लेकर डभरा गये जहाँ डाक्टर द्वारा चेक कर मृत घोषित कर दिये।पुत्र विमल दास महंत के बांये आंख के उपर सिर, बांये हाथ में चोट लगा है जिसका मुलाहिजा कराकर उपचार कराये अपराध क्रमांक 257/2025 धारा 103(1), 332 (बी) 324 (6), 191(1),191(3),296,115(2),351(3) बी. एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण फोरेंसिक टीम सक्ती द्वारा किया गया। प्रकरण के नामजद आरोपियो को आज दिनांक 11.08.2025 को पुलिस हिरासत में लेकर घटना के बारे में बारिकी से पृथक-पृथक पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जिन्होंने अपने मेमोरण्डम कथन में पुरानी रंजिश को लेकर एक राय होकर हाथ मुक्का, राड, एवं डण्डा से मारपीट कर हत्या करना जुर्म स्वीकार करने पर उपरोक्त आरोपियो को दिनांक 11.08.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया है।उक्त कार्यवाही में डभरा पुलिस का विशेष योगदान रहा
गोवंश की तस्करी करने वाले को शक्ति पुलिस ने किया गिरफ्तार
सक्ती-दिनांक 11.08.2025 को थाना सक्ती, जिला सक्ती (छ.ग.) के अपराध क्रमांक 275/2025, धारा 351(3) बीएनएस तथा छ.ग. कृृषिक पशु निवारण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 एवं पशु क्रुरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(क), 11(1)(ध) मेंगौवंशों की तस्करी करने वाला आरोपी हीरालाल यादव उर्फ गदा साकिन नवापारा खुर्द को गिर0 कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर लिया गया,घटना में प्रयुक्त पीकअप वाहन क्रमांक OD12AJ-2593 कीमती 12 लाख रूप्ये, बिना नंबर का मो0सा0 एचएफ डीलक्स कीमती 40,000 तथा 01 नग एण्ड्रोईड मोबाईल 10,000 रूप्ये, जप्ती कुल जुमला 12,50,000 रूपये सम्पति जप्त किया गया है,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मयंक सिंह ठाकुर अध्यक्ष गौ सेवा समिति सक्ती के द्वारा लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया की ग्राम नावापारा खुर्द से गौवंशो (गाय व बैल) को पीकअप वाहन में डालकर बुचड़-खाना लेकर जाते है और गौवंशो को कटवाते हैँ की रात्रि में सूचना मिला कि नावापारा खुर्द में राईस मिल के पीछे कुछ गौ तस्कर गौ माता को पीकअप में चढा रहे है तब यह एवं गौ रक्षक समिति के अन्य लोगो पहुंच कर देखे कि गौवंशो (गाय व बैल) को हीरालाल यादव उर्फ गदा एवं अपने अन्य साथियों के मिलकर पीकअप में गाय व बैल को जबरन पकड-पकड कर चढा रहे थे जिसे इनके द्वारा मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुये बोला कि हम लोग गाय-बैलों को बुचड़-खाना कटवाने लेकर जा रहे है तुमको जो करना है कर लो। तब प्रार्थी के द्वारा पुलिस और अपने समिति के लोगों को बुला रहा हूं बोलकर फोन लगाने पर उक्त पीकअप वाहन एवं उसमे भरे हुए 09 गौवंशो को छोड़कर फरार हो गये। जिसमें से देखभाल करने के बाद भी 01 गौवंश की मृत्यु हो गयी। कि रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया था।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) मनीष कुंवर के मार्गदशन में फरार आरोपी हीरालाल यादव एवं उनके साथियों की पता तलाश की जा रही थी इसी दौरान आरोपी हीरालाल यादव उर्फ गदा को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर अपने साथियों के साथ मिलकर पीकप वाहन क्रमांक OD12AJ-2593 में ठुस-ठुस गाय बैलों को तस्करी हेतु भरना तथा जिस कारण से ही 01 गाय की मृत्यु होना स्वीकार किया तथा पूर्व में भी चोरी एवं मारपीट जैसों अपराधों में संलिप्त रहना बताया। आरोपी हीरालाल यादव पिता सालिक राम यादव उम्र 35 वर्ष साकिन नवापारा खुर्द से घटना में प्रयुक्त एक पिकप कीमती 1250000,एक बिना नंबर का मो0सा0 एचएफ डीलक्स कीमती 40000 तथा 01 नग मोबाईल 10000 रूपये कुल जुमला सम्पति को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है तथा आरोपी का कृत्य धारा सदर का घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में अन्य फरार आरोपीगण की शीध्र पता तलाश कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाती है।उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल (थाना प्रभारी सक्ती) के नेतृत्व में स.उ.नि. संतोष पाण्डेय, प्र.आर. प्रेमनारायण राठौर, आर. गोपाल साहू, अलेक्सीयुस मिंज, बृजमोहन नेताम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


