शक्ति वालों को अब अपने वाहनों में नई नंबर प्लेट लगवाने नहीं जाना होगा गांव की ओर, 4 जुलाई को शक्ति के तहसील परिसर में परिवहन विभाग लगाएगा शिविर, पूरे प्रदेश में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर मचा था बवाल, शक्ति की नंबर प्लेटे लग रही थी ग्राम- पोता में, शक्ति जिला मुख्यालय होने के बावजूद एक भी सेंटर नहीं है परिवहन विभाग का शहर में

शक्ति वालों को अब अपने वाहनों में नई नंबर प्लेट लगवाने नहीं जाना होगा गांव की ओर, 4 जुलाई को शक्ति के तहसील परिसर में परिवहन विभाग लगाएगा शिविर, पूरे प्रदेश में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर मचा था बवाल, शक्ति की नंबर प्लेटे लग रही थी ग्राम- पोता में, शक्ति जिला मुख्यालय होने के बावजूद एक भी सेंटर नहीं है परिवहन विभाग का शहर में kshititech
फाइल फोटो एक नजर में

शक्ति वालों को अब अपने वाहनों में नई नंबर प्लेट लगवाने नहीं जाना होगा गांव की ओर, 4 जुलाई को शक्ति के तहसील परिसर में परिवहन विभाग लगाएगा शिविर, पूरे प्रदेश में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर मचा था बवाल, शक्ति की नंबर प्लेटे लग रही थी ग्राम- पोता में

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रदेश में विगत महीनों से छोटे-बड़े वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने को लेकर मचे बवाल के बाद आखिरकार परिवहन विभाग द्वारा इसके लिए जगह-जगह शिविरों का आयोजन कर वाहन संचालकों को राहत दी जा रही है, तथा सूत्रों की माने तो शक्ति जिले के वाहनों को ऑनलाइन पंजीयन के बाद नंबर प्लेट लगवाने के लिए मालखरौदा विकासखंड के ग्राम- पोता जाना पड़ता था,तथा शक्ति जिला मुख्यालय होने के बावजूद शक्ति शहर में एक भी परिवहन विभाग का नंबर प्लेट केंद्र नहीं था, जिसमें जाकर लोग नंबर प्लेट लगवा सके, किंतु अब शक्ति शहर में 4 जुलाई को परिवहन विभाग हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए शिविर लगाने जा रहा है, किंतु शिविर लगाने के बाद नंबर प्लेट के लिए फिर से वाहन मालिकों को आना पड़ेगा तो क्या फिर नंबर प्लेट लगवाने के लिए लोगों को पोता ही जाना पड़ेगा या की परिवहन विभाग द्वारा शक्ति शहर में ही इसके लिए एक केंद्र की व्यवस्था कर नंबर प्लेटों के लगवाने की व्यवस्था की जाएगी, इसको लेकर बड़ा सवालिया निशान लगा हुआ है

सक्ती जिले में परिवहन विभाग द्वारा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए कैम्प का आयोजन 4 जुलाई को तहसील कार्यालय परिसर सक्ती में 10.30 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। एचएसआरपी कैम्प आयोजन का उद्देश्य जांजगीर चांपा और सक्ती जिले के समस्त पंजीकृत वाहनों में हाई स्क्यिूरिटी नम्बर प्लेट लगवाने सुनिश्चित करने हेतु आम जनता को प्रेरित किया जाना है। जिला परिवहन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार परिवहन विभाग के द्वारा कैंप में वाहन स्वामियों से उनके वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार चेक कर मोबाईल अद्यतन कर एचएसआरपी हेतु निर्धारित शुल्क सहित आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करवाया जावेगा। इसके लिए शुल्क भी निर्धारित किया गया है। दोपहिया वाहन, मोपेड, स्कूटर, कृषि ट्रैक्टर एवं ट्रॉली के लिए 365.80 रूपये, तिपहिया वाहन एवं अशक्त वाहन के लिए 427.16 रूपये, हल्के मोटरयान के लिए 656.08 रूपये और वाणिज्यिक मध्यम एवं भारी वाहन (बस, ट्रक आदि) के लिए 705.64 रूपये शुल्क निर्धारित किया गया है। वाहन स्वामी स्वयं वेबसाईट https://cgtransport.gov.in/ के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं अथवा अपने नजदीकी परिवहन सुविधा केन्द्र में जाकर भी हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी ) के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। जांजगीर चांपा और सक्ती जिले के समस्त पंजीकृत वाहन स्वामी को परिवहन विभाग द्वारा सूचित किया गया है कि यथाशीघ्र अपने वाहनों में हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट लगवाना सुनिश्चत करें ताकि अनावश्यक परेशानी व जुर्माना से बचा जा सके। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट आवेदन के लिए मूल आर सी, आधार और वाहन स्वामी का मोबाईल नंबर लाना आवश्यक है

उल्लेखित हो की पिछले दिनों छत्तीसगढ़ प्रदेश में राजनैतिक दलों के बड़े नेताओं ने भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की व्यवस्थाओं को लेकर सरकार पर बड़ा सवालिया निशान लगाया था, तथा इस नंबर प्लेट के लिए प्रत्येक छोटे-बड़े स्थान पर शिविरों का आयोजन करने का भी सुझाव दिया था

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading