शक्ति जिले के कांग्रेस नेता साधेश्वर गबेल ने करी दिग्विजय सिंह को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग. श्री गबेल ने कहा- दिग्गी राजा ने दशकों तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस पार्टी को किया मजबूत. नेतृत्व परिवर्तन से कार्यकर्ताओं में भी होगा नई ऊर्जा का संचार




शक्ति जिले के कांग्रेस नेता साधेश्वर गबेल ने करी दिग्विजय सिंह को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग. श्री गबेल ने कहा- दिग्गी राजा ने दशकों तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस पार्टी को किया मजबूत
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति जिला किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साधेश्वर कुमार ग़बेल ने पिछले कुछ महीनो से चल रहे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामो को लेकर अपना सुझाव देते हुए कांग्रेस हाई कमान से मांग की है कि एक बार मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष बनाना चाहिए। श्री गबेल ने कहा है कि दिग्विजय सिंह वर्षों तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करते रहे एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सहित विभिन्न प्रमुख जिम्मेदारियो का निर्वहन करते हुए उन्होंने सदैव पूरे देश भर में कांग्रेस पार्टी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया एवं आज जिस तरह से देश में राजनीतिक मांग है उसके अनुरूप यदि दिग्विजय सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाता है तो निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार भी होगा
साधेश्वर कुमार ग़बेल ने कहा कि दिग्विजय सिंह में संगठन की वह सारी योग्यता कूट-कूट कर भरी हुई है। कि वे एक परिवार के मुखिया के रूप में सभी लोगों को साथ लेकर चल सके एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए सकारात्मक सोच के साथ काम कर सके। साथ ही दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए आज जो लोकप्रियता हासिल की है वह कांग्रेस पार्टी के लिए भी एक गौरव की बात है। कि कांग्रेस संगठन में आज ऐसे जन नेता काम कर रहे हैं। जो जनता के बीच एक अच्छे जनसेवक के रूप में पहचाने जाते हैं. श्री ग़बेल ने कहा कि साल 2014 के बाद से लगातार दिग्विजय सिंह जी ने जहां केंद्र में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों का मुखर विरोध भी किया है। तो वहीं समय-समय पर कांग्रेस पार्टी के बड़े आंदोलनो में भी अपनी अहम भूमिका निभाई है।वे आज भी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत एवं मार्गदर्शक बने हुए हैं

