शाकंभरी बोर्ड के सदस्यों ने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों एवं कृषकों के साथ की बैठक.सब्जी, फल एवं फूल उत्पादक किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने पर जोर.बोर्ड मेंबर प्रेम पटेल ने दी जानकारी. श्री पटेल ने कहा- बाबा भोरमदेव के दर्शन का भी मिला अवसर






शाकंभरी बोर्ड के सदस्यों ने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों एवं कृषकों के साथ की बैठक.सब्जी, फल एवं फूल उत्पादक किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने पर जोर.बोर्ड मेंबर प्रेम पटेल ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र नायक पटेल एवं सदस्यों में प्रेम पटेल , प्रेम लाल पटेल , संतोष पटेल एवं बसंत पटेल की उपस्थिति में कवर्धा में उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों तथा क्षेत्र के सब्जी, फल एवं फूल उत्पादन से जुड़े कृषकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में क्षेत्र में उद्यानिकी गतिविधियों को बढ़ावा देने, किसानों की समस्याओं को समझने तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पात्र कृषकों तक पहुंचाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि शासन की जनकल्याणकारी एवं किसान हितैषी योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर पर निवास करने वाले प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचे।बैठक के दौरान कृषकों से उनकी आवश्यकताओं, उत्पादन से जुड़ी चुनौतियों तथा उद्यानिकी क्षेत्र में आ रही समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई। किसानों को आधुनिक तकनीक, उन्नत कृषि पद्धतियों, गुणवत्तापूर्ण बीज एवं पौध सामग्री, सिंचाई सुविधाओं, उत्पादन बढ़ाने के उपायों तथा बाजार की बेहतर उपलब्धता के संबंध में आवश्यक सहयोग प्रदान करने पर भी चर्चा हुई।शाकंभरी बोर्ड के सदस्यों ने कहा कि सब्जी, फल एवं फूल उत्पादन किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए उद्यानिकी क्षेत्र से जुड़े किसानों को शासन की योजनाओं और सुविधाओं से जोड़ना प्राथमिकता होनी चाहिए।इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ मिले। अधिकारियों से गांव-गांव तक पहुंच बनाकर किसानों को योजनाओं की जानकारी देने तथा आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताओं में किसानों का सहयोग करने के लिए भी कहा गया।बैठक में यह संकल्प लिया गया कि शासन की योजनाओं का लाभ केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि उद्यानिकी एवं कृषि से जुड़े प्रत्येक पात्र किसान तक धरातल पर पहुंचे। इसके लिए विभागीय अधिकारियों, शाकंभरी बोर्ड तथा कृषकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए निरंतर कार्य किया जाएगा।बैठक में उपस्थित कृषकों ने भी अपनी समस्याएं एवं सुझाव साझा किए। संबंधित अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर शाकंभरी बोर्ड के सम्माननीय सदस्यों सहित उद्यानिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के सब्जी, फल एवं फूल उत्पादक कृषक उपस्थित रहे।







