नगरदा के अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय में संपन्न हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर, छात्र जीवन में समय प्रबंधन बहुत जरूरी है डॉ. हिमधर

नगरदा के अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय में संपन्न हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर, छात्र जीवन में समय प्रबंधन बहुत जरूरी है डॉ. हिमधर kshititech
राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर

नगरदा के अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय में संपन्न हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर, छात्र जीवन में समय प्रबंधन बहुत जरूरी है डॉ. हिमधर*

सक्ती छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्धता अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय नगरदा के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुशील कुमार एक्का के निर्देशन और जिला संगठक प्रो सोमेश कुमार घितोड़े के मार्गदर्शन और प्राचार्य डॉ ए पी गोस्वामी के संरक्षण में शिविर का चतुर्थ दिवस में दिनांक 12जनवरी के बौद्धिक बौद्धिक परिचर्चा का आयोजन किया गया कार्यक्रम में पधारे अतिथियों के द्वारा भारत माता, स्वामी विवेकानंद जी ,शहीद वीर नारायण सिंह , गुण्डाधुर ,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,रानी दुर्गावती , डॉ भीमराव अंबेडकर, बिरसा मुंडा इत्यादि की प्रतिमा का पूजा अर्पण एवं श्रीफल तोड़कर कार्यक्रम को शुभारंभ किया गया। डॉ. जगन्नाथ हिमधर ने राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा व्यक्तित्व विकास का माध्यम बताया साथ ही 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं दी और साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के ध्येय पुरुष स्वामी विवेकानंद की जानकारी विभिन्न कविताओं गीतों के माध्यम से दिया। स्वामी विवेकानंद जी के आदर्श सिद्धांत को अपनाने के लिए स्वयंसेवकों को प्रेरित किया।। श्रीमती विद्या सिदार जी ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई को समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने के महत्व को बोल दिया और साथी अपने महाविद्यालय जीवन में और राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े रहने की महत्वता एवं भविष्य में उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दिए।साथ ही जनजातियों के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताई। डॉ गीता देवी हिमधर ने सभी स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं दीं और साथी स्वामी विवेकानंद की अमेरिका यात्रा में शामिल होना और वहां पर सभी को प्रभावित करना विश्व भर में समाचार उनका नाम आना और विवेकानंद के आदर्श सिद्धांत को अपनाना साथ ही विभिन्न सामाजिक समस्याओं के बारे में समस्याओं पर चर्चा किया गया। विद्यार्थियों को छात्र जीवन में समय प्रबंधन के बारे में विभिन्न अवधारणा द्वारा हिमधर मैडम जी हमने बहुत ही सार संक्षिप्त में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को अपने जीवन में उतारने को कहा। सी एल राठौर जी ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को सफल कार्यक्रम संचालन के लिए शुभकामनाएं दें और साथ ही एनएसएस के महत्व को समझाया व्यक्तित्व विकास का माध्यम बताया और समाज और राष्ट्र के विकास में युवाओं को महत्वपूर्ण योगदान के बारे में बताएं और साथ ही स्वामी विवेकानंद की जीवनी को बताया। श्री राठौर जी ने स्वयंसेवकों को एक एक्टिविटी के द्वारा एनएसएस के महत्व को समझाया। संतोष अनंत जी ने अपने संबोधन में बालिका शिक्षा के महत्व को अपने गीतों के माध्यम से समझाया और शिक्षा को जीवन का महत्वपूर्ण पहलू बताया और शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र का विकास में अपना योगदान दे सकते हैं स्वयंसेवकों को ज्यादा से ज्यादा समय पुस्तकों में गुजारने का मंत्र के बारे मे बताया। और अपने वक्तव्य में कहां शिक्षा रूपी शेरनी जो पियेगा वह दहाड़े के द्वारा शिक्षा के महत्व को श्री अनंत जी ने सभी स्वयंसेवकों को बताया। डॉ जीवन खूंटे जी ने अपने संबोधन में सभी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित किया और साथ ही विश्व में पर्यावरण समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिए जिसमें आज के समय में पर्यावरण को प्रदूषित करके मनुष्य के जीवन को कैसे खतरा मोल ले रहे हैं उसके बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दिया और पर्यावरण को बचाने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को प्रेरित किया जिससे हम और पर्यावरण स्वच्छ और साफ रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी प्रो मुन्ना सिदार द्वारा आगंतुक अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया कार्यक्रम में उपस्थित पूरे 41 स्वयंसेवक एवं गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading