सन्यासी हुए रिटायर- 42 वर्षों की सेवाएं देने के बाद नगर पालिका के कर्मचारी सन्यासी यादव हुए सेवानिवृत- नगर पालिका ने किया विदाई समारोह का आयोजन, सन 1982 में प्रारंभ की थी सेवाएं, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर ने कहा- सन्यासी सदैव हंसमुख एवं मिलनसार कर्मचारी थे पालिका के

सन्यासी हुए रिटायर- 42 वर्षों की सेवाएं देने के बाद नगर पालिका के कर्मचारी सन्यासी यादव हुए सेवानिवृत- नगर पालिका ने किया विदाई समारोह का आयोजन, सन 1982 में प्रारंभ की थी सेवाएं, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर ने कहा- सन्यासी सदैव हंसमुख एवं मिलनसार कर्मचारी थे पालिका के kshititech
नगर पालिका कर्मचारी सन्यासी यादव की सेवानिवृत्ति पर आयोजित विदाई समारोह

42 वर्षों की सेवाएं देने के बाद नगर पालिका के कर्मचारी सन्यासी यादव हुए सेवानिवृत- नगर पालिका ने किया विदाई समारोह का आयोजन, सन 1982 में प्रारंभ की थी सेवाएं

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- अभिभाजित मध्य प्रदेश के समय से शक्ति में नगर पालिका की स्थापना के बाद से ही निरंतर 42 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के पश्चात 31 जुलाई 2024 को नगर पालिका के कर्मचारी सन्यासी यादव सेवानिवृत्ति हो गए, इस अवसर पर नगर पालिका के सभागार में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, इस दौरान नगर पालिका शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दादू जायसवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह, नगर पालिका की वार्ड क्रमांक 17 की पार्षद एवं सभापति श्रीमती रीना नरेश गेवाडीन, सामाजिक कार्यकर्ता महबूब खान, वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद पति गोविंदा निराला, सहित नगर पालिका के अधिकारी- कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे

इस अवसर पर 42 वर्ष की सेवाओं के पश्चात अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर सन्यासी यादव का शाल- श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह के माध्यम से सम्मान किया गया तथा उनकी सेवाओं के लिए उन्हें बधाई भी दी गई,इस अवसर पर उपस्थित पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि सन्यासी यादव ने सदैव अपनी सेवाओं के दौरान नगर पालिका के हित में काम किया तथा वे नगर पालिका में हमेशा ही हंसमुख स्वभाव एवं सभी से आत्मियता के साथ मेलजोल रखने के लिए अपनी पहचान रखते थे एवं उनकी सेवाएं नगर पालिका के लिए अमूल्य है, वहीं मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह ने भी कहा कि नगरपालिका के दशकों से सेवाएं देने वाले कर्मचारियों ने आज इस पालिका को अपनी मेहनत से सींचा, सदैव ईमानदारी से काम किया, आज उनकी इस सेवानिवृत्ति पर हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं, वहीं सन्यासी यादव ने भी इस अवसर पर नगरपालिका परिवार का आभार व्यक्त किया

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading