सक्ती का गौरव-शक्ति के कनिष्क गबेल को मिशिगन यूनिवर्सिटी अमेरिका से मिली मास्टर मास्टर आफ इंजीनियरिंग की डिग्री, एसबीआई के पूर्व अधिकारी एवम पूर्व जेसीआई अध्यक्ष प्रेम शंकर गबेल एवं मीनाक्षी गबेल के पुत्र हैं कनिष्क,गबेल समाज सक्ती ने भी दी बधाई

कनिष्क गबेल अमेरिका से डिग्री हासिल करने के बाद
कनिष्क गबेल को मिली डिग्री
सक्ती का कनिष्क गबेल अमेरिका में

शक्ति के कनिष्क गबेल को मिशिगन यूनिवर्सिटी अमेरिका से मिली मास्टर मास्टर आफ इंजीनियरिंग की डिग्री, एसबीआई के पूर्व अधिकारी प्रेम शंकर गबेल एवं मीनाक्षी गबेल के पुत्र हैं कनिष्क

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति शहर के झूलकदम रोड टेमर फाटक के पास निवासी भारतीय स्टेट बैंक शक्ति के सेवानिवृत अधिकारी प्रेमशंकर गबेल एवं समाज सेविका श्रीमती मीनाक्षी गबेल के ज्येष्ठ सुपुत्र कनिष्क गबेल ने मिशिगन विश्वविद्यालय अमेरिका से मास्टर आफ इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है, कनिष्क गबेल को मिली इस सफलता पर जहां पूरा गबेल परिवार उत्साहित है,तो वही गबेल समाज के लोगों ने भी कनिष्क की सफलता पर उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी हैं, कनिष्क गबेल वर्तमान में के पी आईटी कंपनी में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं, एवं कनिष्क शुरू से ही मेधावी स्टूडेंट रहे हैं, तथा उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से ही निरंतर सभी कक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ा तथा कनिष्क की सफलता पर उनके पिता प्रेमशंकर गबेल ने भी कहा कि उन्हें इस बात का बेहद गर्व है कि अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से मास्टर आफ इंजीनियरिंग की डिग्री उनके सुपुत्र ने हासिल की है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading