रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर क्वीन्स ने किया इंस्टॉलेशन सेरेमनी का भव्य आयोजन,मनीषा जायसवाल ने ली नए सत्र के अध्यक्ष पद की शपथ, अवार्ड सेरेमनी का भी हुआ आयोजन, जानी मानी हस्तियों की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन

इंस्टालेशन सेरेमनी के अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी सदस्य
इंस्टालेशन सेरेमनी को संबोधित करते पदाधिकारी
संस्था के पूर्व एवं वर्तमान अध्यक्ष आपस में पदभार एक्सचेंज करते हुए

रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर क्वीन्स ने किया इंस्टॉलेशन सेरेमनी का भव्य आयोजन,मनीषा जायसवाल ने ली नए सत्र के अध्यक्ष पद की शपथ, अवार्ड सेरेमनी का भी हुआ आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर क्वींस द्वारा मोटेल बिलासपुर में सप्तम इंस्टालेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल मिश्रा (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ),विशिष्ट अतिथि डीजीएन रोटेरियन आलम रुप्रा एवम् उनकी धर्म पत्नी रोटेरियन हरपाल रूपरा,विशेष अतिथि अमित पाल टुटेजा सम्मिलित हुए ,अतिथियों का स्वागत ढोल ऐवम पुष्पवर्षा से किया गया,कार्यक्रम की शुरुआत दीपप्रज्ज्वलन से की गई, सभी अतिथियों को मंच पर आसीन करने के बाद उनको पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया । पिछले वर्ष की सेक्रेटरी रोटेरियन रचना जैन के द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत की गई,पिछले साल की अध्यक्षा रोटेरियन आँचल अगीचा के द्वारा संबोधन किया गया। उसके बाद अवार्ड सेरेमनी का आयोजन हुआ । सभी रोटेरियंस जिन्होंने पिछले साल अच्छा प्रदर्शन किया उन्हें अवार्ड दिया गया

इंस्टालेशन प्रक्रिया में आँचल अगीचा व इस साल की अध्यक्षा रोटेरियन मनीषा जयसवाल के द्वारा कॉलर ऐक्सचेंज की प्रक्रिया संपन्न हुई । रोटरी क्वींस की नई अध्यक्ष ने मंच को संबोधित किया।06 नये सदस्यों को भी रोटरी की सदस्यता दिलाई गई,तत्पश्चात् अमित पाल सिंह टूटेजा,आलम रूप्रा तथा अखिल मिश्रा ने मंच को संबोधित किया।तत्पश्चात् इस साल की कार्यकारिणी सदस्यों के द्वारा अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए,कार्यक्रम की समाप्ति वोट ऑफ़ थैंक्स के द्वारा की गई । इस कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्षा मनीषा जायसवाल , सचिव डॉ प्रकृति वर्मा,कोषाध्यक्ष ज्योति गुप्ता , आईपीपी आँचल अगिचा , वाईस प्रेसिडेंट रश्मि जैन ,रचना जैन ,शिल्पी चौधरी , वंदना सिंह , रुचिका कौर ,स्वाति श्रीवास्तव,चंदन चोपड़ा, संगीता सिंह , संगीता चोपड़ा,शिल्पी चौधरी , वंदना सिंह , , रुचिका कौर ,स्वाति श्रीवास्तव, सीमा ठाकुर ,मंजीत सैनी,डॉ अंतरा चंद्राकर ,श्रद्धा खंडूजा,दीप्ति बंसल ,एकता वीरवानी, रिंकी गांधी,सुनीता अग्रवाल , कविता विष्कर्मा,रश्मि पटेरिया ,डॉ श्वेता घाटगे अलका अग्रवाल,भारती सलूँके ,अंजू अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल,उपस्थित रहे ।रोटरी सिटी कॉर्डिनेटर रोटेरियन आशीष अग्रवाल ,रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर के अध्यक्ष पवन नलोटिया,रोटरी यूनाइटेड के अध्यक्ष गुरमीत सिंह अरोरा ,सचिव चरनजीत सिंह ग़म्बीर,रोटरी रॉयल्स के अध्यक्ष मनीष गुप्ता एवम् चंचल सलूजा भी उपस्थित रहे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading