ऋषि गोयल को मिली नई जिम्मेदारी-महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस आर्गेनाईजेशन के शक्ति के अध्यक्ष बनाए गए ऋषि गोयल, 21 अगस्त को संस्था के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकेश कांवडिया ने अपने शक्ति आगमन पर ऋषि गोयल को सौपी जिम्मेदारी, पूरे देश भर में दिव्यांगों के स्किल डेवलपमेंट एवं अन्य सेवाओं में अग्रणी संस्था है महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल

21 अगस्त को संस्था के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकेश कावड़िया ऋषि कुमार गोयल को सक्ती इकाई अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपते हुए
महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल शक्ति का भी हुआ गठन
महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल शक्ति शाखा के नए अध्यक्ष ऋषि कुमार गोयल

महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस आर्गेनाईजेशन के शक्ति के अध्यक्ष बनाए गए ऋषि गोयल, 21 अगस्त को संस्था के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकेश कांवडिया ने अपने शक्ति आगमन पर ऋषि गोयल को सौपी जिम्मेदारी, पूरे देश भर में दिव्यांगों के स्किल डेवलपमेंट एवं अन्य सेवाओं में अग्रणी संस्था है महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- पूरी दुनिया में दिव्यांगों को स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से एवं अन्य सेमिनारों के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहन करने, एवं विभिन्न मेडिकल कैंपों के माध्यम से दिव्यांग जनों के स्वास्थ्य की दिशा में काम करने वाली वाली महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन रायपुर के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकेश कांवडिया रायपुर ने 21 अगस्त को अपने शक्ति प्रवास के दौरान संस्था के शक्ति अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी समाजसेवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता ऋषि कुमार गोयल को सौंपी है,ज्ञात हो की ऋषि कुमार गोयल वर्तमान में श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारी के साथ ही विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, राजनैतिक संगठनों में भी प्रमुख रूप से अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन कर रहे हैं, एवं महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल का अध्यक्ष बनाए जाने पर ऋषि कुमार गोयल ने कहा है कि शीघ्र ही संस्था की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा एवं दिव्यांगों की सेवा के लिए एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहने वाले सक्रिय सेवाभावी लोगो को इस संस्था से जोड़कर संगठन के कार्यों को पूरे जिले में मजबूती दी जाएगी

तथा अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकेश कांवडिया ने ऋषि कुमार गोयल को संस्था का अध्यक्ष मनोनीत करते हुए उनका स्वागत भी किया तथा कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में यह संगठन अपनी स्थापना के उद्देश्यों के अनुरूप काम करेगा तथा दिव्यांगों की सेवा के लिए आप निरंतर प्रयासरत रहेंगे, वहीं ऋषि कुमार गोयल को अध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी हैं, उल्लेखित हो कि महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल द्वारा पूरे देश भर में जगह-जगह अपनी इकाइयों के माध्यम से दिव्यांगों की सेवा के लिए काम किया जा रहा है, विगत वर्ष पुरवोत्तर राज्य आसाम के गुवाहाटी शहर में पूरे देश भर के मुक बधिर बच्चों के लिए स्किल डेवलपमेंट का एक बड़ा आयोजन किया गया था, जिसमें हजारों की संख्या में बच्चों ने शामिल होकर इसका लाभ उठाया तथा इस संस्था द्वारा जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश में निशुल्क चश्मे का वितरण, आंखों की जांच, सहित विभिन्न प्रकार के मेडिकल कैंपों का भी आयोजन किया जाता है, तो वहीं यह संस्था अपने कार्यों के लिए अनेकों बार विश्व स्तर के मंच पर भी सम्मानित हो चुकी है, तथा इस संस्था के पास स्वयं की मेडिकल वाहन है जो की कैंपों में जाकर लोगों को उपचार उपलब्ध करवाती है

गुवाहाटी में संपन्न दिव्यांग बच्चों का स्किल डेवलपमेंट सेमिनार
गुवाहाटी में संपन्न दिव्यांग बच्चों का स्किल डेवलपमेंट सेमिनार
महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल के सेवा कार्य
महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल के सेवा कार्य
महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल के सेवा कार्य
महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल के सेवा कार्य
महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल के सेवा कार्य
महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल के सेवा कार्य
महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल के सेवा कार्य
महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading