रीना का जन्मदिन बना खास-छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष महंत जी पहुंचे रीना के निवास, रीना के जन्मदिन पर दी बधाई,सुबह से ही बधाई देने वाले प्रशंसकों का रहा जमावड़ा, प्रदेश की  दिग्गज राजनैतिक, सामाजिक हस्तियों ने भी दी रीना गेवाडीन को जन्मदिन की बधाई

21 नवंबर को नेता प्रतिपक्ष महंत पहुंचे गेवाड़ीन निवास
महंत जी की उपस्थिति में रीना का मनाया गया जन्मदिन
महंत जी की उपस्थिति में रीना का मनाया गया जन्मदिन

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष महंत जी पहुंचे रीना के के निवास, रीना के जन्मदिन पर दी बधाई,सुबह से ही बधाई देने वाले प्रशंसकों का रहा जमावड़ा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-21 नवंबर को नगर पालिका शक्ति की सभापति एवं पार्षद तथा कांग्रेस नेत्री श्रीमती रीना नरेश गेवाड़ीन के जन्मदिन के मौके पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत स्वयं गेवाड़ीन निवास पहुंचे, इस दौरान नेता प्रतिपक्ष महंत जी की उपस्थिति में जहां शक्ति जिले सहित जांजगीर- चांपा जिले के भी काफी संख्या में कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे,तो वहीं रीना गेवाडीन द्वारा भी महंत जी की उपस्थिति में केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया गया

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष महंत जी ने रीना को जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं देते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया, तथा कहा कि आप इसी तरह से जन सेवा, समाज सेवा,रचनात्मक कार्यों एवं राजनीति में सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी करती रहे तथा इस क्षेत्र में एक कर्मठ समाज सेविका के रूप में अपनी पहचान बनाए रखें,उल्लेखित हो कि रीना नरेश गेवाडीन के 21 नवंबर को जन्मदिन पर जहां सोशल मीडिया पर भी सुबह से ही लोगों ने उन्हें अपनी बधाइयां दी तो वही फोन के माध्यम से भी प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों से भी लोगों ने उन्हें बधाई दी, तथा गेवाडीन निवास में भी सुबह से ही लोग उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचने लगे तथा गेवाडीन दंपति में भी सभी ज्येष्ठ- श्रेष्ठ जनों का इस प्रोत्साहन रूपी शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया, रीना के जन्मदिन के मौके पर छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच के संरक्षक कन्हैया अग्रवाल रायपुर, हरिवल्लभ अग्रवाल रायपुर सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा, श्री नारायणी सेवा समिति, सहित अनेक संगठनों के प्रमुखों ने तथा पदाधिकारी- सदस्यों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है

रीना के जन्मदिन पर उनके निवास पर पहुंचकर लोगों ने दी बधाई

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading