27 जून को रथद्वितिया दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाएगा गायत्री शक्तिपीठ खरसिया की स्थापना का महा महोत्सव, 15 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम भी होगा आयोजित

27 जून को रथद्वितिया दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाएगा गायत्री शक्तिपीठ खरसिया की स्थापना का महा महोत्सव, 15 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम भी होगा आयोजित kshititech
जय मां गायत्री

27 जून को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा गायत्री शक्तिपीठ खरसिया की स्थापना का महा महोत्सव, 15 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम भी होगा आयोजित

सक्ती छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-गायत्री शक्तिपीठ खरसिया में 27 जून को 26 वां प्राण प्रतिष्ठा वार्षिक उत्सव रथ द्वित्तीय पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा, इस संबंध में गायत्री शक्तिपीठ प्रबंधन खरसिया ने समस्त धर्म प्रेमियों से यात्रा करते हुए कहा है कि धर्म नगरी खरसिया के समस्त धर्म प्रेमी देवतुल्य सम्माननीय भाईयों एवं देवी स्वरूपा माताओं बहनों आप सभी को सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा हैकि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गायत्री शक्तिपीठ खरसिया का 26वां प्राण प्रतिष्ठा वार्षिक उत्सव रथ द्वितीया पर्व दिनांक 27 जून 2025 शुक्रवार को स्थान गायत्री शक्तिपीठ खरसिया में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसमें आप सभी सपरिवार इष्ट मित्रों सहित पधार कर वेदमाता गायत्री,दुर्गा माता,लक्ष्मी माता एवं परम पूज्य गुरुदेव व वन्दनीय माता जी का दिव्य दर्शन कर, आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को कृतार्थ करें,कार्यक्रम -दिनांक 27 जून 2025 को प्रातःकाल 6:30 बजे तीनों माताओं के समक्ष अखंड दीप प्रज्वलित 2. दिन भर सामूहिक रूप से जाप साधना 3.प्रातःकाल 9:00 बजे गायत्री महायज्ञ व विभिन्न संस्कार के तहत मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 15 जोड़ों का विवाह 4.शाम 6:30 बजे संगीतमय विशाल दीप महायज्ञ व आरती होंगी

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading