15 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ की रैली 25 अक्टूबर को, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सौपा जाएगा ज्ञापन,सकती जिले के पदाधिकारी रमाकांत चंद्रा ने दी जानकारी, किसानो की समस्याओं के लिए निरंतर संघर्षरत है भारतीय किसान संघ

15 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ की रैली 25 अक्टूबर को, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सौपा जाएगा ज्ञापन,सकती जिले के पदाधिकारी रमाकांत चंद्रा ने दी जानकारी, किसानो की समस्याओं के लिए निरंतर संघर्षरत है भारतीय किसान संघ kshititech
भारतीय किसान संघ की रैली 25 अक्टूबर को

15 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ की रैली 25 अक्टूबर को, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सौपा जाएगा ज्ञापन,सकती जिले के पदाधिकारी रमाकांत चंद्रा ने दी जानकार

सकती छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के आव्हान पर आगामी 25 अक्टूबर 2024 को भारतीय किसान संघ द्वारा अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ज्ञापन सौपा जाएगा, उपरोक्त जानकारी देते हुए भारतीय किसान संघ शक्ति जिले के पदाधिकारी एवं छत्तीसगढ़ शासन कृषि विभाग के सेवानिवृत अधिकारी रामाकांत चंद्रा ने बताया कि भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान हित को लेकर निरंतर प्रयासरत रहता है एवं समय समय पर किसानों के मुद्दों को आंदोलनों एवं ज्ञापनों के माध्यम से सरकार के समक्ष उठाते रहता है

*जिला पदाधिकारी रमाकांत चंद्रा ने बताया कि 25 अक्टूबर 2024 को होने वाली रैली में भारतीय किसान संघ किसानों के प्रमुख विषयों को ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को देंगे,जिसमे प्रमुख मांगें –

01- गौ वंदन योजना लागू की जाए तथा गौ माता के पोषण, संरक्षण व संवर्द्धन हेतु एवं जहर मुक्त गौ आधारित जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा गौ माता को पुनः घरों में प्रतिस्थापित करने हेतु प्रत्येक गौ पालक को 1000 प्रति गाय, प्रति माह अनुदान दिया जाए।
02- धान पर प्रतिवर्ष 3100 ₹ की राशि में केंद्र द्वारा समर्थन मूल्य में बढ़ाई गई राशि जोड़कर किसानों को दी जाए।
03- पूर्ववर्ती सरकार की किसान न्याय योजना की लंबित चौथी किश्त की राशि किसानों तत्काल भुगतान की जाए।
04- धान खरीदी पूर्ववत् 1 नवंबर से प्रारंभ की जाए।
05- सभी फसलों की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जाए। प्रदेश में दलहन तथा तिलहन का रकबा बढ़ाने हेतु तथा फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने हेतु धान के अतिरिक्त अन्य फसलों पर प्रति एकड़ 20,000₹ की आदान सहायता राशि (इनपुट सब्सिडी) दी जाये।
06- रुकी हुई सिंचाई परियोजना को शीघ्र पूर्ण किया जाए एवं नवीन परियोजनाओं की रुपरेखा बनाने दक्ष लोगों की समिति गठित की जाए। प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त पैरी उच्च बांध (बारुका बांध) परियोजना का क्रियान्वयन किया जाए, सुतिया पाठ जलाशय नहर नाली निर्माण में आवश्यक भू अर्जन राशि शासन के द्वारा शीघ्र जारी की जाए। हाफ नदी पर बकेला के पास एक बांध का निर्माण किया जाय इसका लाभ पंडरिया ब्लॉक के साथ ही मुंगेली जिले के किसानों को भी मिलेगा। करियाआमा बैराज का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाये,छुईखदान के स्वीकृत सिद्धबाबा बांध त्रुटिपूर्ण परियोजना का पुनः सर्वेक्षण किया जाए। बांगो सिंचाई परियोजना के बायां तट नहर से कोरबा, करतला, बरपाली तहसील में सिंचाई व्यवस्था हेतु उद्भवन सिंचाई के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाए।
07- गन्ने का मूल्य विगत कई वर्षों से 355 प्रति क्विंटल पर स्थिर है इसे बढ़ाकर 500₹ प्रति क्विंटल किया जाए। कवर्धा जिले में दो नये शक्कर कारखाने, कवर्धा व लोहारा ब्लॉक में खोले जाए।
08- ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर खराब होने पर 3 दिनों के भीतर बदला जाय।
09- श्री अन्न (मिलेट्स) की खेती करने वाले किसानों को 25,000 प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी दी जाए।
10- प्रत्येक तहसील में जेनरिक मेडिकल स्टोर की तर्ज पर जेनरिक कृषि केन्द्र खोला जाए, जहां कृषि से संबंधित सभी दवाएं, टॉनिक, उर्वरक आदि उचित मूल्य पर उपलब्ध हो।
11- किसानों के फसल क्षतिग्रस्त होने पर आरबीसी 6/4 के तहत आपदा राहत राशि देने के लिए जमीन की अधिकतम सीमा 25 एकड़ से घटाकर 5 एकड़ कर दी गई है इसे पुनः 25 एकड़ किया जाये
12- राजस्व संबंधित विषयों का निराकरण समय सीमा में किया जाए। राजस्व में भ्रष्टाचार दीमक तरह फैल गया है, भ्रष्टाचार रोकने हेतु उपयुक्त उपाय किये जाए।
13- किसान की अकाल मृत्यु होने पर उसे 10 लाख मुआवजा दिया जाए।
14- पूर्व की तरह सहकारी समितियों में चुनाव कराएं जाए।
15- केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर किसानों के मेधावी बच्चों के लिए स्कूल खोले जाएं एवं स्कूली पाठ्यक्रम में कृषि विषय जोड़ा जाए।

भारतीय किसान संघ शक्ति जिले के पदाधिकारी रमाकांत चंद्रा ने क्षेत्र के समस्त कृषको को आगामी 25-10-24 को भारतीय किसान संघ की रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रैली को सफल बनाने की अपील की है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading