राजनंदगांव की एसपी अंकिता शर्मा ने किया कॉमनवेल्थ गेम में रजत पदक जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान. एसपी मैडम ने कहा- महिलाओं के लिए एक प्रेरणा बनी ज्ञानेश्वरी





राजनंदगांव की एसपी अंकिता शर्मा ने किया कॉमनवेल्थ गेम में रजत पदक जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ राज्य के राजनांदगांव जिले की ज्ञानेश्वरी यादव ने रजत पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया। तथा राजनांदगांव जिले की जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस अंकिता शर्मा ने जिला पुलिस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका सम्मान भी किया। तथा एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि ज्ञानेश्वरी ने अपने संघर्ष।अनुशासन। मानसिक दृढ़ता से यह सफलता अर्जित की है। तथा बचपन के संघर्ष से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर माता-पिता का अंटूट विश्वास। कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य के प्रति समर्पण और तिरंगे को विश्व मंच पर लहराते देखने का गर्व हर अनुभव ने सभी को आत्मविश्वास के साथ भर दिया। एसपी मैडम ने राजनांदगांव पुलिस की ओर से कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव की प्रेरणा की एक कहानी हजारों सपनों को नई उड़ान दे सकती है। तथा यह एक संवाद जिसे हर बेटी से कहा तुम भी कर सकती हो इस अवसर पर काफी संख्या में जिला पुलिस के अधिकारी जवान एवं जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे







