राजकुमार अग्रवाल राजू को मिली हिंदू महासभा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी- अखिल भारतीय हिंदू महासभा के शक्ति नगर अध्यक्ष बनाए गए राजकुमार अग्रवाल राजू, राजू ने कहा- सनातन धर्म की रक्षा के लिए पूरा जीवन कर देंगे समर्पित, 27 अप्रैल को शक्ति में होगी पहलगाम घटना को लेकर आक्रोश एवं श्रद्धांजलि सभा

राजकुमार अग्रवाल राजू को मिली हिंदू महासभा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी- अखिल भारतीय हिंदू महासभा के शक्ति नगर अध्यक्ष बनाए गए राजकुमार अग्रवाल राजू, राजू ने कहा- सनातन धर्म की रक्षा के लिए पूरा जीवन कर देंगे समर्पित, 27 अप्रैल को शक्ति में होगी पहलगाम घटना को लेकर आक्रोश एवं श्रद्धांजलि सभा kshititech
अखिल भारतीय हिंदू महासभा शक्ति नगर इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू
राजकुमार अग्रवाल राजू को मिली हिंदू महासभा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी- अखिल भारतीय हिंदू महासभा के शक्ति नगर अध्यक्ष बनाए गए राजकुमार अग्रवाल राजू, राजू ने कहा- सनातन धर्म की रक्षा के लिए पूरा जीवन कर देंगे समर्पित, 27 अप्रैल को शक्ति में होगी पहलगाम घटना को लेकर आक्रोश एवं श्रद्धांजलि सभा kshititech
27 अप्रैल को होगी हिंदू महासभा की आक्रोश एवं श्रद्धांजलि सभा

राजकुमार अग्रवाल राजू को मिली हिंदू महासभा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी- अखिल भारतीय हिंदू महासभा के शक्ति नगर अध्यक्ष बनाए गए राजकुमार अग्रवाल राजू, राजू ने कहा- सनातन धर्म की रक्षा के लिए पूरा जीवन कर देंगे समर्पित, 27 अप्रैल को शक्ति में होगी पहलगाम घटना को लेकर आक्रोश एवं श्रद्धांजलि सभा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति शहर सहित पूरे जिले में सनातन धर्म की रक्षा के लिए सदैव अग्रणी रहकर अपना सक्रिय योगदान देने वाले शहर के युवा तुर्क राजकुमार अग्रवाल राजू को अखिल भारतीय हिंदू महासभा के शक्ति नगर अध्यक्ष पट्टी जिम्मेदारी दी गई है, उपरोक्त जिम्मेदारी अखिल भारतीय हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष फूलचंद डनसेना ने प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय की स्वीकृति से दी है, तथा राजकुमार अग्रवाल राजू वर्तमान में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन शक्ति जिला इकाई के अध्यक्ष, अग्रवाल सभा शक्ति के सह सचिव, भारतीय जनता पार्टी शक्ति के सदस्य एवं विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठनों में सक्रिय रूप से भागीदारी करते हैं, तथा राजकुमार अग्रवाल राजू की इस नियुक्ति पर अग्रवाल सभा शक्ति सहित अनेको संगठनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, तो वहीं राजकुमार अग्रवाल राजू ने भी अपनी इस नियुक्ति पर कहा है कि उन्होंने सदैव सनातन धर्म की रक्षा के लिए आगे जाकर कार्य किया है, तथा वे सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर देंगे एवं उन्हें जो जिम्मेदारी नगर अध्यक्ष की मिली है वे पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे तथा उनके क्षेत्र में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के संगठन को मजबूत बनाते हुए हिंदू समाज के लोगों को इस संगठन की मुख्य धारा से जोड़कर एक मजबूत टीम का गठन किया जाएगा तथा आए दिन देश के विभिन्न स्थानों में हिंदू धर्म पर हो रहे अत्याचार एवं आतंकवाद की घटनाओं से निपटने के लिए नगर इकाई सदैव आगे जाकर कार्य करेगी, एवं हम सभी हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने से भी कभी नहीं चूकेंगे

पहलगाम की घटना के विरोध में आक्रोश एवं श्रद्धांजलि सभा 27 अप्रैल को शक्ति में

सक्ती- शक्ति अखिल भारतीय हिंदू महासभा जिला इकाई शक्ति द्वारा आगामी 27 अप्रैल 2025 दिन-रविवार को शाम 6:30 बजे अग्रसेन चौक शक्ति में विगत दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर आक्रोश एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है, तथा यह आयोजन शक्ति जिला इकाई की ओर से किया गया है, उपरोक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय हिंदू महासभा शक्ति नगर इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू ने बताया कि पहलगाम की घटना में आतंकवादियों ने जिस कायरतापूर्ण ढंग से हिंदू धर्म के नाम पर वहां आतंकवाद मचाया है,उसकी पूरी दुनिया में निंदा हो रही है, तथा अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने भी इस पूरी घटना को लेकर मृतक सैलानियों के प्रति श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी हिंदू धर्म के भाइयों- बहनों को अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि देने का भी आवाहन किया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading