रायपुर सेंट्रल मारवाड़ी युवा मंच के पुनः अध्यक्ष बने रहेंगे नितेश अग्रवाल, नितेश के कार्य को देखते हुए सदस्यों ने नए सत्र के लिए भी उन्हें चुना अपना मुखिया, छत्तीसगढ़ प्रदेश के रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पर ई बैटरी कर सेवा संचालित करने वाली पहली संस्था है रायपुर सेंट्रल मारवाड़ी युवा मंच

रायपुर सेंट्रल मारवाड़ी युवा  मंच के नए सत्र के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल
रायपुर सेंट्रल मारवाड़ी युवा मंच की नई कार्यकारिणी गठित
सत्र 2024 25 में रायपुर सेंट्रल मारवाड़ी युवा मंच की कार्यकारिणी संबंधी समाचार

रायपुर सेंट्रल मारवाड़ी युवा मंच के पुनः अध्यक्ष बने रहेंगे नितेश अग्रवाल, नितेश के कार्य को देखते हुए सदस्यों ने नए सत्र के लिए भी उन्हें चुना अपना मुखिया, छत्तीसगढ़ प्रदेश के रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पर ई बैटरी कर सेवा संचालित करने वाली पहली संस्था है रायपुर सेंट्रल मारवाड़ी युवा मंच

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-बहुत कम संस्थाएं ऐसी देखने को मिलती है जहां अध्यक्ष के काम को देखते हुए उन्हें नए सत्र के लिए सर्वसम्मति से सदस्य अवसर देते हैं, ऐसा ही कुछ रायपुर सेंट्रल मारवाड़ी युवा मंच में देखने को मिला, जहां सत्र 2024-25 के लिए अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियो का सक्रियता एवं सजगता के साथ निर्वहन करने वाले नितेश अग्रवाल को नए सत्र 2025- 26 के लिए फिर से मंच के सदस्यों ने उन पर जिम्मेदारी सौंप दी, तथा नए सत्र के अध्यक्ष चुनने के लिए बैठक आयोजित की गई थी जिसमें सभी सदस्यों ने कहा कि आपका श्रेष्ठ कार्यकाल एवं सक्रियता को देखते हुए हम अपने मुखिया के रूप में फिर से नए सत्र के लिए अपनी स्वीकृति देते हैं,जिस पर उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि के माध्यम से नितेश अग्रवाल का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी, तथा सर्वसम्मति से मारवाड़ी युवा मंच रायपुर सेंट्रल की कार्यकारिणी में अध्यक्ष नितेश अग्रवाल, सचिव पुष्परंजन जैन एवम कोषाध्यक्ष आनंद अग्रवाल को चुना गया तथा शेष कार्यकारिणी का गठन सभी सदस्यों की सहमति से किया जाएगा

तथा रायपुर सेंट्रल मारवाड़ी युवा मंच की आयोजित बैठक की अध्यक्षता मंच के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी पंकज अग्रवाल ने करी तथा ज्ञात हो की रायपुर सेंट्रल मारवाड़ी युवा मंच लगभग 40 सालों से निरंतर सक्रियता के साथ काम कर रही है एवं इस मंच ने जहां रायपुर रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म पर ई बैटरी कर सेवा का विगत दो दशकों से निरंतर संचालन किया है तो वहीं रायपुर शहर में समाज सेवा, जन सेवा एवं रचनात्मक कार्यों की सबसे अग्रणी संस्था के रूप में रायपुर सेंट्रल मारवाड़ी यूवा मंच जानी जाती है, तथा इस संस्था के द्वारा निरंतर शहर में स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाता है, एवं समय-समय पर धार्मिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता की जाती है, तथा इस शाखा के सदस्यों का आपसी समन्वय एवं भाईचारा भी पूरे प्रदेश में एक मिसाल है

रायपुर सेंट्रल मारवाड़ी युवा मंच द्वारा किए जाने वाले कार्य मीडिया की नजर में

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading