सकती के प्रतिष्ठित जे बी डी ए व्ही स्कूल में मनाया गया रैनी डे-ग्रीन डे,बच्चो के बीच हुई विभिन्न प्रतिस्पर्धाये,चैयरमेन अनिल दरयानी ने विद्यार्थियों को किया मोटिवेशन

सकती के जे बी डी ए व्ही स्कूल मे अयोजित कार्यक्रम
सकती के जे बी डी ए व्ही स्कूल मे अयोजित कार्यक्रम
सकती के जे बी डी ए व्ही स्कूल मे अयोजित कार्यक्रम

सकती के प्रतिष्ठित जे बी डी ए व्ही स्कूल में मनाया गया रैनी डे-ग्रीन डे,बच्चो के बीच हुई विभिन्न प्रतिस्पर्धाये

सकती छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल

सकती-शहर के प्रतिष्ठित स्कूल जे बी डी ए व्ही स्कूल में बड़े ही उत्साह के साथ ग्रीन डे एवम रैनी डे मनाया गया।सर्वप्रथम चेयरमैन अनिल दरयानी के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर उदघाटन किया और वर्षा ऋतु के महत्व को समझाया और हरियाली त्यौहार के महत्व को भी समझाया। बच्चों के द्वारा छाते और रैन कोट,हरे भरे फल और सब्जियों के प्रोजेक्ट बनाकर लाया गया।बच्चो के द्वारा मोबाइल एडिक्शन पर नुक्कड़ प्रस्तुत किया गया जो की काफी शिक्षाप्रद था।जिसमे यह संदेश दिया गया की मोबाइल के अधिक प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभाव को बताया

तत्पश्चात शिक्षिकाओं के द्वारा सोशल मीडिया के चंगुल से बच्चो को दूर रहने का संदेश दिया,अति उत्तम प्रदर्शन से सभी शिक्षिकाओं ने सबका मन मोह लिया।6 से 8 तक के बच्चो को गेड़ी दौड़ कराया गया,बच्चो को खूब मजा आया तथा हमारे पारंपरिक खेलो के प्रति उनकी रुचि को बढ़ाया।रस्साकसी में बालिकाओं ने बाजी मारी।,बालिकाओं के बीच फुगड़ी का भी प्रतियोगिता रखा गया,जिसमे पूरे स्कूल ने बहुत आनंद उठाया।अंत में विजयी रहे बच्चो को दरयानी सर के द्वारा पुरस्कार दिया गया।प्राचार्या के. नागमणि राव ने आज सभी बच्चो से यह प्रण लिया की प्रति छात्र को एक एक पौधा लगाना है और पर्यावरण को हरा भरा बनाना है। उप प्राचार्य आर एन धीवर ने वर्षा के जल का संग्रहण का लाभ बताया।छवि दरयानी मैडम के साथ साथ विशाल यादव,कृष्णा राव,पूर्णिमा कसेर,कंचन कसेर,नजमा खान,फुलेश्वरी पटेल,मनीषा,अंजली देवांगन,सजदा खान, इंदू,अंजली,बबली,गंगा कसेर,दीपा,जयंती,सुमन पटेल,राजेश पटेल,पुनिराम पटेल,हिमांशु देवांगन, श्रेया,आसमीन बानो,किरण देवांगन,भावना सोन,कपिल पटेल,सूरज चौहान आदि सभी शिक्षकों शिक्षिकाओं ने बच्चो को हरेली पर्व की शुभकामनाए दी

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading