लंबित मांगों को लेकर सहकारिता मंत्री से मिले सहकारी कर्मचारी. शक्ति जिले के धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम बरेठ ने दी जानकारी. मंत्री जी ने कहा-सहानुभूति पूर्वक विचार होगा आप लोगों की मांगों पर



लंबित मांगों को लेकर सहकारिता मंत्री से मिले सहकारी कर्मचारी. शक्ति जिले के धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम बरेठ ने दी जानकारी. मंत्री जी ने कहा-सहानुभूति पूर्वक विचार होगा आप लोगों की मांगों पर
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ एवं छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ के प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के सहकारिता मंत्री केदार कश्यप एवं छत्तीसगढ़ राज्य विपणन संघ (मार्कफेड) के प्राधिकृत अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी से मुलाकात कर सहकारी कर्मचारियों एवं धान खरीदी केंद्रों में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटरों की विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं को विस्तार से रखा। उपरोक्त जानकारी देते हुए धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ जिला शक्ति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम बरेठ ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को अवगत कराया कि प्रदेशभर में सहकारी समितियों एवं धान खरीदी केंद्रों में कार्यरत कर्मचारी लंबे समय से कई महत्वपूर्ण समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए कर्मचारियों द्वारा लगातार शासन-प्रशासन के समक्ष मांग रखी जा रही है, किंतु अब तक कई मुद्दों पर ठोस निर्णय नहीं हो पाया है
इस अवसर पर संगठन के प्रतिनिधियों ने सहकारिता मंत्री एवं मार्कफेड प्राधिकृत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए प्रमुख रूप से कर्मचारियों की सेवा शर्तों में सुधार, धान की सुखत (ड्रायेज) सेसंबंधित स्पष्ट प्रावधान, कर्मचारियों के लंबित वेतन एवं भत्तों का शीघ्र भुगतान, धान खरीदी केंद्रों में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटर कर्मचारियों की वेतन विसंगति का निराकरण तथा विभागीय स्तर पर लंबित अन्य समस्याओं का त्वरित समाधान किए जाने की मांग रखी। साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आग्रह किया कि कर्मचारियों द्वारा पूर्व में की गई हड़ताल के दौरान कर्मचारियों पर की गई समस्त प्रशासनिक कार्यवाहियों को निरस्त (शून्य) किया जाए, ताकि कर्मचारियों में विश्वास का माहौल बन सके और वे पूर्ण समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दे सकें सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि सहकारी कर्मचारियों की जायज़ मांगों पर शासन सकारात्मक दृष्टिकोण से विचार करेगा और संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर जल्द ही समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।वहीं मार्कफेड के प्राधिकृत अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने भी आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की समस्याओं का परीक्षण कर विभागीय स्तर पर उचित कार्रवाई की जाएगी।प्रदेश कर्मचारी संगठन ने उम्मीद जताई कि छत्तीसगढ़ सरकार सहकारी कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही ठोस निर्णय लेगी, जिससे प्रदेशभर में कार्यरत कर्मचारियों को राहत मिल सकेगी और सहकारी व्यवस्था भी अधिक मजबूत होगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ से ईश्वर श्रीवास (महासचिव),प्रमोद यादव (जिलाध्यक्ष) तथाछत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ से प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत मोहरे, संरक्षक संतोष साहू, सचिव मोहन डहरिया, पुरुषोत्तम बरेठ (जिलाध्यक्ष, सक्ति), घुराऊ राम सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे



