स्कूल पहुंच मार्ग की बदतर स्थिति–शहीद दीपक भारद्वाज के नाम पर हुए सरकारी स्कूल के पहुंच मार्ग के नव निर्माण की मांग की सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल शर्मा ने, गोपाल ने कहा थक चुके हैं सड़क की मांग करते- करते,कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है लोगों को

स्कूल पहुंच मार्ग की बदतर स्थिति–शहीद दीपक के नाम पर हुए सरकारी स्कूल के पहुंच मार्ग के नव निर्माण की मांग की सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल शर्मा ने, गोपाल ने कहा थक चुके हैं सड़क की मांग करते- करते

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- नवगठित शक्ति जिले के विकासखंड मालखरौदा के ग्राम पंचायत पिहरिद के शहीद दीपक भारद्वाज जिन्होंने नक्सलियों से लड़ते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी, ऐसे शहीद के नाम पर छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विगत तीनों पिहरिद के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नामकरण शहीद दीपक भारद्वाज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किया था, तथा उपरोक्त विद्यालय के पहुंच मार्ग की लगभग आधा किलोमीटर लंबाई की सड़क जर्जर होने के कारण विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार के शिक्षक/ शिक्षिकाओं सहित ग्रामीणों को भी आने जाने में असुविधा होती है, जिसे देखते हुए पीहरिद के सामाजिक कार्यकर्ता, वरिष्ठ पत्रकार एवं ब्राह्मण समाज के संरक्षक गोपाल शर्मा ने शक्ति जिले के प्रभारी मंत्री से आग्रह किया है कि विधानसभा चुनाव 2023 की आचार संहिता लागू होने से पूर्व उपरोक्त सड़क का नव निर्माण करवाया जाए जो कि आवश्यक है

गोपाल शर्मा ने बताया कि वर्तमान में उक्त सड़क की बदतर स्थिति से लोग परेशान हो चुके हैं, तथा शिक्षक/ शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों को कीचड़ से होकर विद्यालय जाना पड़ता है, एवं इस संबंध में जिला प्रशासन, स्थानीय विधायक,जिला शिक्षा अधिकारी, सहित सभी से आग्रह किया जा चुका है किंतु आज पर्यंत तक सड़क निर्माण के लिए कोई पहल नहीं हुई है, तथा उपरोक्त समस्या को देखते हुए तत्काल सड़क निर्माण की कार्रवाई करें

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading