कलेक्टर तोपनों ने करी अपील-भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने की अपील, लू से बचाव के लिए बरतें सावधानी

कलेक्टर तोपनों ने करी अपील-भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने की अपील, लू से बचाव के लिए बरतें सावधानी kshititech
शक्ति जिले के कलेक्टर अमृत विकास टोपनो

कलेक्टर तोपनों ने करी अपील-भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने की अपील, लू से बचाव के लिए बरतें सावधानी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती -जिले में मार्च माह से ही भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचने और दोपहर से रात तक गर्म हवाएं चलने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है तथा लू की स्थिति बनने लगी है। इसे देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आम नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया है कि जब तापमान अपेक्षित स्तर से काफी अधिक हो जाता है और कई दिनों तक गर्म हवाएं चलती रहती हैं, तब लू की स्थिति बन जाती है। तेज धूप में अधिक समय तक रहने से शरीर में मौजूद पानी और खनिज लवण पसीने के माध्यम से बाहर निकल जाते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है और लू लगने की संभावना बढ़ जाती है। लू लगने की स्थिति में शरीर का तापमान बढ़ जाता है और कई बार पसीना भी नहीं आता, अत्यधिक प्यास लगती है तथा पेशाब कम होने लगता है। इसके साथ ही सिर में भारीपन और दर्द, चक्कर आना, उल्टी होना, शरीर में कमजोरी और दर्द महसूस होना, तेज बुखार के साथ मुंह सूखना तथा आंखों के सामने अंधेरा छाना या बेहोशी जैसी स्थिति भी हो सकती है।कलेक्टर श्री तोपनो ने नागरिकों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से तेज धूप में बाहर न निकलें। यदि बहुत जरूरी हो तो बाहर निकलने से पहले पर्याप्त पानी या भोजन कर लें तथा सिर को टोपी, गमछा या कपड़े से ढककर रखें। धूप में निकलते समय आंखों पर चश्मा लगाने और समय-समय पर पानी अथवा अन्य तरल पदार्थ पीते रहने की सलाह भी दी गई है। यदि किसी व्यक्ति को लू के लक्षण दिखाई दें तो उसे तुरंत ठंडी और छायादार स्थान पर ले जाकर आराम कराएं, शरीर को ठंडे पानी से पोंछें तथा आवश्यकता पड़ने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले जाएं। जिला प्रशासन ने कहा है कि गर्मी के इस मौसम में सभी लोग लू के प्रभाव को गंभीरता से लें और आवश्यक सावधानी बरतते हुए सुरक्षित रहें। आपात स्थिति में मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए विभागीय एम्बुलेंस एवं संजीवनी एक्सप्रेस 108 की सेवा ली जा सकती है। वहीं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और परामर्श के लिए स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर 104 पर संपर्क किया जा सकता है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading