वादा खिलाफी बर्दाश्त नहीं, हक की लड़ाई जारी रहेगी, स्वास्थ्य विभाग के NHM कर्मचारियों ने फूंका संविदा प्रथा का पुतला, शक्ति जिले में आक्रोशित नजर आ रहे हैं हड़ताली कर्मचारी, कब निकलेगा इनका समाधान

शक्ति जिले में एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल
एनएचएम कर्मचारियों ने पका संविदा प्रथा का पुतला

वादा खिलाफी बर्दाश्त नहीं, हक की लड़ाई जारी रहेगी, स्वास्थ्य विभाग के NHM कर्मचारियों ने फूंका संविदा प्रथा का पुतला, शक्ति जिले में आक्रोशित नजर आ रहे हैं हड़ताली कर्मचारी, कब निकलेगा इनका समाधान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-जिला सक्ति के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं। शनिवार को आंदोलन का छठवां दिन रहा, जहां कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की और अपनी नाराज़गी जाहिर की।प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने संविदा प्रथा का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। इसके बाद सभी कर्मचारी रैली निकालते हुए सड़कों पर उतरे और सरकार से अपनी मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की,कर्मचारियों ने अपने गीतों और नारों के माध्यम से सरकार के अधूरे वादों को उजागर करते हुए जनता को भी इस संघर्ष से अवगत कराया। उनका कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होतीं, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा,वादाख़िलाफ़ी बर्दाश्त नहीं, हक़ की लड़ाई जारी रहेगी कर्मचारियों ने एक स्वर में यही हुंकार भरी।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading