कच्ची अवैध महुआ शराब जब्त,सकती पुलिस ने बनाया आबकारी का मामला, SP अंकिता के निर्देश पर थाना टीआई बृजेश तिवारी की सक्रियता

कच्ची अवैध महुआ शराब जब्त,सकती पुलिस ने बनाया आबकारी का मामला, SP अंकिता के निर्देश पर थाना टीआई बृजेश तिवारी की सक्रियता kshititech
शक्ति पुलिस की गिरफ्त में अवैध महुआ शराब रखने का आरोपी

कच्ची अवैध महुआ शराब जब्त,सकती पुलिस ने बनाया आबकारी का मामला, SP अंकिता के निर्देश पर थाना टीआई बृजेश तिवारी की सक्रियता

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-थाना सक्ती जिला-सक्ती केअपराध क्रमांक 332/2024धारा 34(2) आबकारी एक्ट
5.5 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफतार हुआ है,पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमा पटेल (रापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती मनीष कुंवर (रापुसे) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध जुओं सट्टा शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही के दिये गये निर्देश के परिपालन में थाना सक्ती प्रभारी के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तैनात कर सूचना प्राप्त किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज दिनाँक 07/09/2024 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम जाजंग निवासी दिलेश्वर कुर्रे अपने घर के सामने अधिक मात्रा में महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है की सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के मुखबीर के बताये स्थान में जाकर रेड कार्यवाही किया जो एक व्यक्ति महुआ शराब रखे रंगेहाथ पकड़ा गया। जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम दिलेश्वर कुर्रे पिता स्व अनंद राम कुर्रे उम्र 38 वर्ष् निवासी जांजग थाना सक्ती जिला सक्ती का निवासी होना बताया जिसके कब्जे से एक पांच लीटर क्षमता वाली पीले रंग की प्लास्टिक जरिकेन में भरी हुई करीबन 5 लीटर एवं 03 पाउच सफेद रंग के पालीथीन में भरी हुई करीबन 0.5 लीटर कुल जुमला 5.5 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 550₹ को अपने कब्जे में रखें मिला जिसे शराब रखने के संबध में वैध दस्तावेज पेश करने हेतु नोटिस दिया जो आरोपी द्वारा कोई वैध दस्तावेज या लायसेंस नही होना बताया जिससे आरोपी दिलेश्वर कुर्रे से उपरोक्त शराब को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड लेकर जेल भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी. बृजेश तिवारी के नेतृत्व में प्रधान आर. जीत कुमार जाटवर, आर. यादराम चन्द्रा, महासिंह सिदार, श्याम गबेल की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading