महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, हिमाचल प्रदेश में तेल पर लगा अनाथ और विधवा सेस. आज 12 अगस्त की मध्य रात्रि से लागू होगी नई दरें




महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, हिमाचल प्रदेश में तेल पर लगा अनाथ और विधवा सेस. आज 12 अगस्त की मध्य रात्रि से लागू होगी नई दरें
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल महंगा हो गया है. राज्य सरकार ने पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल पर ‘अनाथ और विधवा सेस’ लागू कर दिया है. नई दरें 12 अगस्त की रात 12 बजे से प्रभावी हो गई हैं. फिलहाल, लागू किए गए नए सेस के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 60 पैसे (₹0.60) की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. यह राज्य स्तर पर लगाया गया एक विशेष सेस है, जिसका सीधा असर अब आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने वाला है. यानी अब हिमाचल में लोगों को एक लीटर तेल खरीदने के लिए पहले के मुकाबले 60 पैसे ज्यादा चुकाने होंगे. पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल की बढ़ी हुई कीमतें 12 अगस्त 2026 की आधी रात यानी बुधवार रात 12 बजे से प्रभावी हो जाएंगी. रात 12 बजे के बाद से ही पेट्रोल पंपों पर नई दरों के हिसाब से ईंधन मिलेगा.







