पेंशनर बैठक सह पेंशनर सम्मान कार्यक्रम 31 मई को पामगढ़ में. शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक आदित्य रहेंगे मुख्य अतिथि

पेंशनर बैठक सह पेंशनर सम्मान कार्यक्रम 31 मई को पामगढ़ में. शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक आदित्य रहेंगे मुख्य अतिथि

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -पेंशनर एवम परिवार पेंशनरों की सेवा में सक्रिय रूप से कार्यरत राष्ट्रीय संगठन भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा जांजगीर चांपा द्वारा दिनांक 31.05.2026 को प्रातः 11.00 बजे से शासकीय महामाया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ में पेंशनर बैठक सह पेंशनर सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री आर पी आदित्य जी संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवम छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र नामदेव जी करेंगे।कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री एवम प्रदेश महामंत्री अनिल कुमार गोल्हानी जी,भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री टी पी सिंह जी, प्रदेश संगठन मंत्री अरुण कुमार तिवारी जी, प्रदेश सचिव अवध राम घृत लहरे जी की गरिमा मय उपस्थिति रहेगी।कार्यक्रम संगठनात्मक चर्चाओं के साथ साथ शासकीय महामाया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ से सेवानिवृत्त होने वाले व्याख्याता एवम पूर्व विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मोहन लाल कौशिक सहित नवागढ़,अकलतरा ,पामगढ़ विकास खण्ड के सेवानिवृत्त शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा।भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा जांजगीर चांपा के अध्यक्ष परमेश्वर स्वर्णकार ने पेंशनर साथियों से अनुरोध किया है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल एवम प्रभावी बनावें।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading