पचेड़ा में 36.18 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात, विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण।सड़क, नाली, महाराणा प्रताप भवन, मुक्तिधाम और बालिका शौचालय सहित पांच विकास कार्यों को मिली स्वीकृति




पचेड़ा में 36.18 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात, विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण।सड़क, नाली, महाराणा प्रताप भवन, मुक्तिधाम और बालिका शौचालय सहित पांच विकास कार्यों को मिली स्वीकृति
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत पचेड़ा में विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर ग्रामीणों को विकास कार्यों की सौगात दी। इन कार्यों के लिए कुल 36 लाख 18 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इन निर्माण कार्यों से गांव में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होने के साथ ही ग्रामीणों को आवागमन, जल निकासी एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विधायक ब्यास कश्यप के कर-कमलों से जिन कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया, उनमें 7 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण, 10 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाली निर्माण, 10 लाख रुपये की लागत से महाराणा प्रताप भवन निर्माण, 5 लाख 68 हजार रुपये की लागत से मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय निर्माण तथा 3 लाख 50 हजार रुपये की लागत से शासकीय विद्यालय में बालिका शौचालय निर्माण कार्य शामिल हैं।इस अवसर पर विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। सड़क, नाली, सामाजिक भवन, मुक्तिधाम एवं विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं का निर्माण गांव के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं और ग्रामीणों की मांग के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच बिंद्रा कश्यप, उपसरपंच अभिषेक सिंह, पंचायत सचिव भूपेंद्र सिंह सहित ग्रामीणजन राकेश सिंह, अशोक कश्यप, दुर्योधन बरेठ, सतीस सिंह, शत्रुहन कश्यप, लखन कश्यप, भजन सूर्यवंशी, छोटू गडवाल, रवि कश्यप, रामकुमार कश्यप, बसंत कश्यप, प्रीतम कश्यप, कमलेश कश्यप एवं दीपक कश्यप उपस्थित रहे।इसके अलावा पंच उमा कश्यप, गायत्री कश्यप, लखन कश्यप, अमला कश्यप, रामबाई बरेठ, शैलेन्द्र कश्यप, जनकदुलारी कश्यप, करन ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे





