नगरदा के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया कलेक्टर मैडम डीएमओ एवं शाखा प्रबंधक ने- खरीदी प्रभारी को दिए गए निर्देश. शासन की नई कृषक उन्नति योजना का भी प्रचार प्रसार करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश




नगरदा के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया कलेक्टर मैडम डीएमओ एवं शाखा प्रबंधक ने- खरीदी प्रभारी को दिए गए निर्देश. शासन की नई कृषक उन्नति योजना का भी प्रचार प्रसार करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति-सकती जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था बनाने के लिए शक्ति जिले की कलेक्टर श्रीमती जय श्री जैन अपने मातहत अधिकारियों के साथ लगातार खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर रही है। इसी श्रृंखला में धान खरीदी केंद्र नगरदा में भी शक्ति जिले की कलेक्टर श्रीमती जय श्री जैन। जिला विपणन अधिकारी रमेश कुमार लहरें एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा शक्ति के शाखा प्रबंधक शैलेंद्र कुमार तिवारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान समिति के प्रबंधक पुरुषोत्तम राठौर सहित उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए खरीदी व्यवस्था की जानकारी ली गई तथा कलेक्टर श्रीमती जय श्री जैन ने कहा कि धान बिक्री के दौरान आने वाले किसानों का बिना किसी परेशानियों के धान लिया जाए एवं किसानों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नई प्रारंभ की गई योजना की भी जानकारी दी जाए जिससे किसानों को इसका लाभ मिल सके। इस दौरान मौके पर उपस्थित पुरुषोत्तम राठौर ने खरीदी व्यवस्था से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी अधिकारियों को दी





