धर्मजयगढ़ के कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन- 15 नवंबर को आयोजित था कार्यक्रम. विमान की लैंडिंग में कम विजिबिलिटी के चलते नहीं उतरा विमान




धर्मजयगढ़ के कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन- 15 नवंबर को आयोजित था कार्यक्रम. विमान की लैंडिंग में कम विजिबिलिटी के चलते नहीं उतरा विमान
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज 15 नवंबर को धरमजयगढ़ नहीं पहुंच पाए हैं। कम विजिबिलिटी के कारण उनका विमान लैंड नहीं हो सका, जिसके चलते उनका दौरा रद्द कर दिया गया। नितिन नवीन का विमान रायगढ़ के जिंदल एयरपोर्ट पर उतरने वाला था, लेकिन खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण लैंडिंग नहीं हो सकी।धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में आयोजित ‘जनजातीय गौरव दिवस’ समारोह में वे प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया।तथा कार्यक्रम स्थल पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी मौजूद रही











