जब बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान-बाल दिवस पर राजधानी के बाल आश्रम में बच्चों को अध्यापन एवं खाद्यान्न सामग्रियों का वितरण किया युवा मंच के साथियों ने. बच्चों के साथ मनाई दीपावली की खुशिया. मंच साथियों के बीच खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया बाल आश्रम के बच्चों ने






बाल दिवस पर राजधानी के बाल आश्रम में बच्चों को अध्यापन एवं खाद्यान्न सामग्रियों का वितरण किया युवा मंच के साथियों ने. बच्चों के साथ मनाई दीपावली की खुशिया
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सामाजिक तथा रचनात्मक कार्यों में सक्रिय रहने वाली संस्था छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच की प्रांतीय एवं रायपुर जिला इकाई तथा मारवाड़ी युवा मंच द्वारा संयुक्त रूप से 14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित बाल आश्रम में रह रहे बच्चों को खेलकूद की सामग्रियां अध्यापन सामग्रियां एवं खाने-पीने के सामानों का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित मंच के सदस्यों ने सभी बच्चों को दीपावली एवं बाल दिवस की शुभकामनाएं दी तथा बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार के खेलकूद का भी आयोजन किया गया जिसमें जीतने वाले बच्चों को अतिरिक्त रूप से सम्मानित भी किया गया। इस पूरे आयोजन के दौरान जहां बाल आश्रम के बच्चों ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी करते हुए मंच सदस्यों के साथ खुशियां मनाई। तो वहीं इस दौरान प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच के संरक्षक कन्हैया अग्रवाल। हरिवल्लभ अग्रवाल। प्रदेश अध्यक्ष नितेश अग्रवाल। रायपुर जिला इकाई के अध्यक्ष मानस अग्रवाल। दिव्यांश अग्रवाल लक्की। पवन अग्रवाल। मोहन गोयंका। प्रदेश महिला इकाई की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती प्रीति अग्रवाल। श्रीमती रेणु पोद्दार।श्रीमती वंदना अग्रवाल। मारवाड़ी युवा मंच रायपुर शाखा के दीपक अग्रवाल। पुष्प रंजन जैन। योगेश अग्रवाल। विकास अग्रवाल। सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान मारवाड़ी एवं मंच की रायपुर शाखा ने सभी बच्चों को कॉपी पुस्तक- पेन एवं मिठाई के डिब्बे का भी वितरण किया। मंच की रायपुर जिला इकाई के द्वारा बिस्किट चिप्स एवं चॉकलेट वितरित की गई
मंच सदस्यों की उपस्थिति से बच्चों में दिखा उत्साह. चेहरे पर आई मुस्कान
बाल दिवस के मौके पर जब मंच के साथी बाल आश्रम में पहुंचे तो वहां मंच सदस्यों को देखकर बाल आश्रम में रह रहे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखी गई। तथा उन्होंने सभी सदस्यों का अभिवादन भी किया। साथ ही उन्हें अपने विशेष अंदाज में स्वागत भी किया। इस दौरान मंच के सदस्यों ने बाल आश्रम की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली तथा सभी बच्चों का उत्साह वर्धन भी किया










