आस्था का जुनून-21 अक्टूबर को शक्ति से लूथरा शरीफ की 80 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा पर निकलेंगे शक्ति के यात्री, शेख जहीर के नेतृत्व में सुबह 5:00 बजे अग्रसेन चौक से रवाना होगा जत्था, विगत 16 वर्षों से निरंतर जहिर एवं पूरी टीम जा रही है लूथरा शरीफ, सर्वधर्म के लोग लूथरा पहुंचकर मांगते हैं बाबा से दुआएं

आस्था का जुनून-21 अक्टूबर को शक्ति से लूथरा शरीफ की 80 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा पर निकलेंगे शक्ति के यात्री, शेख जहीर के नेतृत्व में सुबह 5:00 बजे अग्रसेन चौक से रवाना होगा जत्था, विगत 16 वर्षों से निरंतर जहिर एवं पूरी टीम जा रही है लूथरा शरीफ, सर्वधर्म के लोग लूथरा पहुंचकर मांगते हैं बाबा से दुआएं kshititech

21 अक्टूबर को शक्ति से लूथरा शरीफ की पैदल यात्रा पर निकलेंगे शक्ति के यात्री, शेख जहीर के नेतृत्व में सुबह 5:00 बजे अग्रसेन चौक से रवाना होगा जत्था, विगत 16 वर्षों से निरंतर जहिर एवं पूरी टीम जा रही है लूथरा शरीफ, सर्वधर्म के लोग लूथरा पहुंचकर मांगते हैं बाबा से दुआएं

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में जांजगीर चांपा जिले के बलौदा विकासखंड में स्थित बाबा लूथरा शरीफ की यात्रा पर आगामी 21 अक्टूबर दिन- सोमवार को सुबह 5:00 बजे अग्रसेन चौक शक्ति से पैदल यात्रियों का जत्था रवाना होगा, उपरोक्त जत्था शेख जहिर जो कि विगत 16 वर्षों से निरंतर पैदल यात्रा पर जा रहे हैं, उनके नेतृत्व में रवाना होगा तथा इस यात्रा में मोहम्मद सिराज, शाहरुख खान एवं घासी शर्मा भी रवाना होंगे, इस संबंध में शेख जहीर ने बताया कि बाबा लूथरा शरीफ के आशीर्वाद से आज शक्ति शहर से प्रतिवर्ष काफी संख्या में लोग पैदल यात्रा कर अपनी आस्था व्यक्त करते हैं, तथा इस वर्ष भी यह पैदल यात्रा रवाना होगी तथा बाबा का आशीर्वाद हम सब पर निरंतर बना हुआ है, तथा शेख जहीर ने ऐसे बंधु जो की लूथरा शरीफ की पैदल यात्रा में जाना चाहते हैं उनसे संपर्क करने की अपील की है

उल्लेखित हो कि जांजगीर चांपा जिले में स्थित लूथरा शरीफ लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र है, यहां प्रतिवर्ष जहां बड़े मेले का आयोजन होता है,तो वहीं देश के विभिन्न स्थानों से सर्वधर्म के लोग यहां पहुंचकर मन्नते एवं दुआएं मांगते हैं, तथा ऐसी मान्यता है कि बाबा लूथरा शरीफ के दरबार में आने वाले हर एक व्यक्ति की समस्याओं का निराकरण होता है, तो वही उनकी मुरादे भी पूरी होती है,तथा लूथरा शरीफ में लोग पहुंचकर बाबा को चादर चढ़ाते हैं एवं अपनी आस्था व्यक्त करते हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading