स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों को मिलेगा विशेष सम्मान- राष्ट्रपति पुलिस पदक सहित विशेष सम्मानों से नवाजे जाएंगे पुलिस के अधिकारी. रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के उपायुक्त तारकेश्वर पटेल को भी मिलेगा विशेष सम्मान




स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों को मिलेगा विशेष सम्मान- राष्ट्रपति पुलिस पदक सहित विशेष सम्मानों से नवाजे जाएंगे पुलिस के अधिकारी. रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के उपायुक्त तारकेश्वर पटेल को भी मिलेगा विशेष सम्मान
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव का मौका होगा। प्रदेश के 11 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें एक अधिकारी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 10 को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया जाएगा। रायपुर में 15 अगस्त को आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन पदकों से पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे। विशिष्ट सेवा के लिए रामावतार सिंह राजपूत, सहायक उप निरीक्षक, रक्षित केंद्र धमतरी को राष्ट्रपति पदक के लिए चुना गया है।वहीं सराहनीय सेवा के लिए पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग, रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह और रायपुर ग्रामीण की पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा समेत 10 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में रामगोपाल गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज; शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़; श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण; राजश्री मिश्रा, पुलिस अधीक्षक एटीएस, विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर; निवेदिता पाल, सेनानी 6वीं वाहिनी छसबल रायगढ़ शामिल हैं।इसके अलावा मनीषा ठाकुर रावटे, सेनानी 20वीं वाहिनी छसबल महासमुंद; तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जिला पुलिस मध्य, पुलिस आयुक्त रायपुर नगरीय; उनैजा खातून अंसारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर; जयलाल मरकाम, सहायक सेनानी प्रथम वाहिनी छसबल भिलाई और हजारी लाल साहू, प्लाटून कमांडर 20वीं वाहिनी छसबल महासमुंद को भी सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा।राष्ट्रपति पुलिस पदक की घोषणा गणतंत्र दिवस के अवसर पर की गई थी। अब पदक स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में प्रदान किए जाएंगे। रायपुर में होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चयनित अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे। राष्ट्रपति पुलिस पदक पुलिस सेवा में उल्लेखनीय योगदान और विशिष्ट अथवा सराहनीय सेवाओं के लिए दिया जाता है। छत्तीसगढ़ के इन 11 अधिकारियों-कर्मचारियों का चयन प्रदेश पुलिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।






