हरेली के मौके पर नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने करी अपने पैतृक निवास में कृषि यंत्रों की पूजा अर्चना. महंत जी ने कहा- आज का यह पर्व प्रकृति एवं श्रम के प्रति सम्मान प्रकट करने का है पुनीत दिवस

हरेली के मौके पर नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने करी अपने पैतृक निवास में कृषि यंत्रों की पूजा अर्चना. महंत जी ने कहा- आज का यह पर्व प्रकृति एवं श्रम के प्रति सम्मान प्रकट करने का है पुनीत दिवस kshititech
हरेली तिहार पर कृषि यंत्रों की पूजा अर्चना करते महंत जी

हरेली के मौके पर नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने करी अपने पैतृक निवास में कृषि यंत्रों की पूजा अर्चना. महंत जी ने कहा- आज का यह पर्व प्रकृति एवं श्रम के प्रति सम्मान प्रकट करने का है पुनीत दिवस

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -12 अगस्त को छत्तीसगढ़ की किसानी संस्कृति के महापर्व हरेली तिहार के मौके पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने अपने गृह ग्राम सारागांव के पैतृक निवास में कृषि यंत्रों की पूजा अर्चना की तथा समस्त क्षेत्र वासियों को एवं प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर डॉक्टर चरण दास महंत ने कहा कि आज हरेली के इस पावन अवसर पर अपने पैतृक निवास सारगांव” में खेती-किसानी के आधार, कृषि यंत्रों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने का अवसर मिला एवं ​मिट्टी से जुड़ाव और अपनी परंपराओं को सहेजने का यह सुखद अनुभव बेहद खास है। यह पर्व न केवल हमारी गौरवशाली संस्कृति का प्रतीक है, बल्कि प्रकृति और श्रम के प्रति सम्मान प्रकट करने का दिन भी है।ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।​आइए, अपनी जड़ों से जुड़ें और अपनी लोक संस्कृति को संजोकर रखें।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading