25 मई को होगा रेजांगला माॅटी कलश यात्रा का सक्ती जिला आगमन, शक्ति शहर के विष्णु पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचेगी दोपहर 3:00 बजे, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के नेतृत्व में हो रहा संचालन, संगठन के सदस्य रामनरेश यादव ने दी जानकारी

25 मई को होगा रेजांगला माॅटी कलश यात्रा का सक्ती जिला आगमन, शक्ति शहर के विष्णु पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचेगी दोपहर 3:00 बजे, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के नेतृत्व में हो रहा संचालन, संगठन के सदस्य रामनरेश यादव ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती -अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा वीर अहीर शहिद रज रेजांगला माॅटी कलश यात्रा का आयोजन पूरे भारतवर्ष में किया गया है,जो बिहार ,झारखंड व छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से होते हुए हमारे जिला सक्ती में छत्तीसगढ़ प्रदेश के कलश यात्रा प्रभारी डी आर यादव राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा भुनेश्वर यादव प्रदेशाध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, राजकुमार यादव प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, गिरधारी यादव जिला अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जिला जांजगीर चांपा, छोटेलाल यादव जी प्रदेश सचिव अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की गरिमामय उपस्थिति में दिनांक 25 मई 2025 ,दिन रविवार को होने जा रहा है। जिला प्रवेश पर रामकुमार यादव विधायक चंद्रपुर विधानसभा के मुख्य आतिथ्य व समाज प्रमुखों, स्वजातीय बंधु, भगिनियों की उपस्थिति में इस रज कलश यात्रा का प्रारंभिक दर्शन, स्वागत कार्यक्रम अन्नपूर्णा होटल के पास नगर बाराद्वार में दोपहर 01 बजे संपन्न कराने के पश्चात समापन दर्शन, स्वागत कार्यक्रम सक्ती नगर में विष्णु पेट्रोल पंप के पास दोपहर 3:00 बजे संपन्न किया जाएगा,उक्ताशय की जानकारी अधिवक्ता संतोष कुमार यादव जिला संयोजक रज कलश यात्रा व जिला अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जिला सक्ती के द्वारा प्रदान किया गया। तथा इनके द्वारा अधिक से अधिक संख्या में स्वजाति बंधु, भगिनियों, समाज प्रमुखों को उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अपील किया गया। संगठन के सदस्य रामनरेश यादव शक्ति ने भी समस्त सामाजिक बंधुओ को इस अवसर पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading